Kangra: खराब मौसम के चलते कांगड़ा एयरपोर्ट की 3 विमान सेवाएं रद्द

punjabkesari.in Tuesday, Jul 22, 2025 - 09:58 PM (IST)

धर्मशाला (विवेक): खराब मौसम के चलते गग्गल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट पर मंगलवार को केवल 2 ही विमान सेवाएं लैंड हुई हैं, जबकि 3 विमान सेवाएं रद्द हो गई हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार को 5 हवाई सेवाएं एयरपोर्ट पर लैंड होनी थीं, लेकिन उनमें से केवल 2 ही विमान लैंड हुए, जिनमें से एक स्पाइसजैट और दूसरा इंडिगो का विमान है। हालांकि दोपहर का स्पाइसजैट का विमान ऑप्रेशनल कारणों के चलते रद्द हुआ, जबकि इंडिगो की 2 विमान सेवाएं खराब मौसम के चलते रद्द हुई हैं।

इनमें से एक इंडिगो का विमान आसमान में एक घंटा चक्कर लगाता रहा और एक घंटे के बाद कांगड़ा एयरपोर्ट पर लैंड हुआ और वापस कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से दिल्ली को टेक ऑफ हो गया। यही इंडिगो का विमान चंडीगढ़ से कांगड़ा एयरपोर्ट पर वापस लैंड करना था, लेकिन वापस नहीं आया और चंडीगढ़ से ही दिल्ली चला गया। कांगड़ा एयरपोर्ट पर इंडिगो के यात्रियों को फ्लाइट न मिलने पर एयरपोर्ट पर तैनात अधिकारियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

गग्गल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट निदेशक धीरेंद्र सिंह का कहना है कि मंगलवार को 5 फ्लाइटें कांगड़ा एयरपोर्ट पर लैंड होनी थीं, लेकिन खराब मौसम के चलते केवल 2 ही विमान लैंड हुए, जिनमें से एक स्पाइसजैट और दूसरा इंडिगो का विमान कांगड़ा एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। दोपहर का स्पाइसजैट का विमान ऑप्रेशनल कारणों के चलते रद्द हुआ, जबकि इंडिगो के 2 विमान सेवाएं खराब मौसम के चलते रद्द हुई हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News