शिमला में तेंदुए के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल (Video)

punjabkesari.in Thursday, Sep 13, 2018 - 04:08 PM (IST)

शिमला (राजीव): हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में इन दिनों तेंदुए से दहशत का माहौल बना हुआ है। शिमला के संजौली के चलौंठी इलाके में मादा तुंदेआ के आंतक से लोग घर में दुबके हुए हैं। पिछले दिन इस मादा तेंदुआ ने कुत्ते को शिकार बनाया था। कुत्ते के मालिक ने बताया कि पिछले 15 दिन से यहां पर तेंदुआ घूम रहा है।
PunjabKesari

डीएफओ को भी इस मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद वन विभाग ने यहां एक जंग लगा पिंजरा लगाया लेकिन वह अब तक पकड़ में नहीं आया है। इतना ही नहीं संजौली में पिछले सप्ताह तेंदुए ने महिला पर भी हमला किया था। वह अक्सर घर के पास घूमता रहता है। कई बार इसे तीन बच्चों के साथ सड़क पर बैठे देखा गया है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News