धर्मशाला उपचुनाव लड़ने को भारतीय मजदूर संघ तैयार, BJP से की बड़ी मांग (Video)

punjabkesari.in Wednesday, Sep 11, 2019 - 07:00 PM (IST)

धर्मशाला (नितिन): भारतीय मजदूर संघ ने धर्मशाला से भाजपा से टिकट की मांग की है। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज पठानिया ने बुधवार को धर्मशाला में प्रैस वार्ता के दौरान कहा कि वह वर्ष 1990 से भारतीय मजदूर संघ से जुड़कर कार्य कर रहे हैं। भारतीय मजदूर संघ भी भाजपा का ही अंग है। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ का प्रदेश नेतृत्व उपचुनाव में टिकट के लिए रणनीति बनाने के लिए 14 सितम्बर को धर्मशाला में बैठक करेगा।

प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर जताई टिकट की दावेदारी

उन्होंने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर ही उन्होंने टिकट की दावेदारी जताई है। वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के समक्ष भी अपना पक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ नेता के रूप में वह लंबे समय से कर्मचारी हितों की लड़ाई लड़ते रहे हैं।

आईपीएच विभाग में वर्क इंस्पैक्टर के रूप में हैं कार्यरत

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के खनियारा निवासी देशराज पठानिया आईपीएच विभाग में बतौर वर्क इंस्पैक्टर कार्यरत हैं। उन्होंने इस दौरान दावा भी किया कि प्रदेश में अढ़ाई लाख सरकारी कर्मचारी हैं, ऐसे में कर्मचारी नेता होने के चलते उन्हें उपचुनाव में टिकट मिलेगा। इस दौरान विश्वनाथ शर्मा, हरीश, राकेश, चमन व अमर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News