युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
punjabkesari.in Monday, Feb 22, 2021 - 06:58 PM (IST)

कुमारहट्टी (नवीन): विकास खंड सोलन की ग्राम पंचायत बड़ोग के गांव कलोल में 22 वर्षीय एकयुवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मृतक अभिषेक पुत्र कृष्ण लाल कुमारहट्टी के साथ लगते गांव कलोल का निवासी था और टैक्सी चलाता था। पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता ने बताया कि बीती रात घर में किसी बात को लेकर अभिषेक की घरवालों से बहस हो गई। पिता के अनुसार अभिषेक ने शराब पी रखी थी। परिवार से बहस करने के बाद अभिषेक अपने कमरे में चला गया। अभिषेक गुस्सैल स्वभाव का था व खाना खाने के लिए जब घरवालों ने उसे बुलाया तो कोई जवाब नहीं दिया। जब अभिषेक की मां ने कमरे में झांका तो अभिषेक कमरे की छत से चुन्नी के सहारे लटका हुआ पाया। उन्होंने तुरंत चुन्नी काटकर उसे नीचे उतारा और सी.एच.सी. धर्मपुर पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृतघोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को एम.एम.यू. कुमारहट्टी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।