Kullu : रैडीमेड गारर्मेंट्स शॉप में मृत मिला दुकानदार, इलाके में फैली सनसनी; हत्या की आशंका

punjabkesari.in Monday, Nov 02, 2026 - 02:31 PM (IST)

Kullu News : भुंतर में रैडीमेड गारर्मेंट्स शॉप में दुकानदार मृत पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, रविवार को दिन के समय थाना भुंतर के अंतर्गत कुलवंत सिंह (65) पुत्र चंनन सिंह निवासी, अमृतसर (पंजाब) रैडीमेड कपड़ों की दुकान में मृत पाया गया। यह भुंतर संगम होटल के पास किराए पर रैडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता था। यह अपनी दुकान के अंदर मृत अवस्था में मिला। लोगों का कहना है कि कहीं नशेड़ि‌यों ने लूटपाट के मकसद से इसकी हत्या तो नहीं की है। इस बिंदु पर भी पुलिस को जांच करनी चाहिए।

पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों को सूचित किया जा रहा है। उनके पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News