Kullu : नेपाली शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Monday, Nov 02, 2026 - 04:41 PM (IST)
Kullu News : मनाली में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के वाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार, थाना मनाली के अंतर्गत सिविल अस्पताल मनाली से एक व्यक्ति को मृत अवस्था में लाए जाने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई। मृतक की पहचान मोहन थापा (55) स्व. चुगीला थापा निवासी नेपाल के रूप में हुई। मृतक के शरीर का निरीक्षण करने पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए।
मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया तथा विसरा सुरक्षित रखा गया है। मृतक की बहन एवं अन्य परिजनों ने मृत्यु पर कोई शक जाहिर नहीं किया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या में मृत्यु हृदयाघात से होना प्रतीत हो रही है। फिलहाल घटना की छानबीन की जा रही है।

