भाजपा देश के किसानों को अपमानित करने पर मांगे माफी : राठौर

punjabkesari.in Saturday, Nov 20, 2021 - 11:34 PM (IST)

शिमला (राक्टा): किसान आंदोलन को बदनाम करने के लिए भाजपा नेताओं ने अनेक षड्यंत्र रचे। इतना ही नहीं, किसानों के आंदोलन को विदेशों से फंडिंग होने के झूठे आरोप लगाए गए। किसानों को खालिस्तानी समर्थक तक करार दिया गया, जो किसानों का नहीं देश का भी अपमान था। किसान आंदोलन के दौरान 700 से अधिक किसान शहीद हुए। इस सबके लिए प्रधानमंत्री के साथ भाजपा नेताओं को भी देश से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शनिवार को शिमला में यह बात कही।

पीएम ने समय पर बात सुनी होती तो 700 किसानों की मौत नहीं होती

उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री ने पहले किसानों की बात सुन ली होती तो 700 किसानों की मौत नहीं होती। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को कुचलने के लिए भाजपा ने जो अनैतिक हथकंडे अपनाए, उससे सरकार के प्रति लोगों का विश्वास कम हुआ है। उन्होंने कहा कि देश और देश का किसान बहुत मजबूत है। उन्हें न तो तोड़ा जा सकता है और न ही कमजोर किया जा सकता है। लोकतंत्र में सरकार के किसी भी फैसले का शांतिपूर्ण ढंग से विरोध करना देश के किसी भी नागरिक का अधिकार है और इससे किसी को महरूम नहीं किया जा सकता।

महंगाई-बेरोजगारी से जनता परेशान

राठौर ने कहा कि आज देश जिन विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है, उसके लिए भाजपा की नीतियों जिम्मेदार है। उन्होंने कहा बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी आज 2 ऐसे मुद्दे है, जिससे देश की जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक एमएसपी लागू नहीं करती, तब तक कांग्रेस किसानों के आंदोलन के साथ खड़ी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News