प्रदेश के किसान अब उगा पाएंगे नई सब्जी, औषधीय गुणों से है भरपूर

punjabkesari.in Sunday, Apr 28, 2024 - 10:20 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): प्रदेश के किसान अब नई सब्जी उगा पाएंगे। कृषि विश्वविद्यालय द्वारा राज्य में एक नई सब्जी फसल गेरकीन (खीरा) को किसानों के लिए सफलतापूर्वक प्रस्तुत किया है। कुकुमिस अंगुरिया एल. वैज्ञानिक नाम की बागवानी फसल समुदाय में कुकुर्बिटेसी परिवार से संबंधित एक गर्म मौसम की सब्जी है। गेरकीन बागवानी फसलों की खीरा परिवार किस्म से संबंधित एक गर्म मौसम की सब्जी की फसल है। उच्च उपज क्षमता वाली छोटी अवधि की फसल होने के कारण इसकी खेती और खपत मुख्य रूप से अफ्रीका, ब्राजील और संयुक्त राज्य अमरीका और भारत में की जाती है। कच्चे फलों का उपयोग अचार के रूप में प्रसंस्करण के लिए किया जाता है, पकी हुई सब्जी के रूप में खाई जाती है और करी में उपयोग किया जाता है। गेरकीन के फलों को उबालकर, तला हुआ और सलाद के रूप में ताजा खाया जाता है।

इन रोगों के लिए है लाभप्रद
गेरकीन को पेट दर्द, पीलिया, बवासीर के उपचार और गुर्दे में पथरी बनने से रोकने के लिए औषधीय रूप से पारंपरिक महत्व के लिए भी जाना जाता है। इसे आहार में शामिल करने से विटामिन ए, फोलेट, कैल्शियम और आयरन जैसे कई पोषक तत्वों का सेवन बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

किसानों की कृषि आय बढ़ाने में सहायक होगी
कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. डीके वत्स ने कहा कि यह राज्य के लिए एक नई फसल है और इससे किसानों को अपनी कृषि आय बढ़ाने में सहायता मिल सकती है। उन्होंने इस सब्जी की फसल को सफलतापूर्वक उगाने और हाईटैक उत्पादन में पेश करने के लिए सब्जी फसल और फूलों की खेती के लिए विभाग में प्रोफैसर डाॅ. प्रवीन शर्मा की सराहना की। इकाई की स्थापना राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना के अंतर्गत की गई थी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News