Breaking : हिमाचल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को मिली नई जिम्मेदारी
punjabkesari.in Wednesday, Apr 27, 2022 - 09:39 PM (IST)

दिल्ली/शिमला (कमल): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को कांग्रेस हाईकमान की तरफ से नई जिम्मेदारी प्रदान की गई है। राठौर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता बनाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष की तरफ से राठौर को नियुक्ति को लेकर मंजूरी प्रदान की गई है। बता दें कांग्रेस आलाकमान के यह निर्णय राठौर के अध्यक्ष पद पर रहते हुए कामकाज को देखते हुए लिया है। उनके नेतृत्व में पार्टी ने प्रदेश में 4 उपचुनाव जीते, जिससे सत्तारूढ़ भाजपा को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here