मोदी के विश्व में सबसे ताकतवर PM बनने से गौरवान्वित हुआ देश : किशन कपूर

punjabkesari.in Sunday, Jun 23, 2019 - 08:05 PM (IST)

चम्बा (विनोद): पूरा विश्व अब मोदी का लोहा मानने लगा है। हाल ही में विश्व विख्यात ब्रिटिश पत्रिका हेराल्ड के सर्वे के मुताबिक मोदी दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान हैं। इस सर्वे ने प्रत्येक भारतीय के सीने को गर्व से और चौड़ा कर दिया है। मोदी ने देश की बागडोर संभाल कर जहां पूरे विश्व में भारत की एक नई पहचान बनाई है तो साथ ही प्रत्येक भारतीय को गौरवान्वित महसूस करने का मौका दिया है। यहा बात कांगड़ा-चम्बा के सांसद किशन कपूर ने जीत के बाद पहली बार चम्बा विधानसभा क्षेत्र के अपने दौरे के दौरान जिला मुख्यालय में मौजूद बचत भवन में आयोजित एक सम्मान समारोह में कही।

संसदीय क्षेत्र के हर हलके में विकास योजनाओं को मिलेगा बजट

उन्होंने कहा कि जहां तक लोकसभा चुनाव की बात है तो इन चुनावों में देश की जनता ने जात-पात से हटकर राष्ट्रीयता व देश की सुरक्षा को तवज्जो देकर भाजपा के पक्ष में खुलकर मतदान किया। उन्होंने लोकसभा चुनावों में रिकॉर्ड मतों से जीत में योगदान के लिए लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हलके के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। संसदीय क्षेत्र के हरेक हलके में विकास योजनाओं को बजट उपलब्ध करवाया जाएगा।

ये रहे मौके पर मौजूद

इससे पहले सदर विधायक पवन नैय्यर ने किशन कपूर का चम्बा पहुंचने पर स्वागत किया। इस मौके पर मौजूद जिला भाजपा प्रधान डी.एस. ठाकुर को भाजपा मंडल चम्बा के अध्यक्ष विनोद कुमार ने शॉल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा मंडल चम्बा के महामंत्री धीरज नरयाल, जिला भाजयुमो प्रधान विनायक रैणा, जिला भाजपा महिला मोर्चा प्रधान कांता ठाकुर व जिला परिषद सदस्य राकेश ठाकुर सहित भाजपा महिला मंडलाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद सीमा कश्यप तथा वार्ड पार्षद धनो देवी समेत गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News