मोदी सरकार ने 10 वर्षों में किया देश का चौतरफा विकास : राजीव बिंदल

punjabkesari.in Sunday, May 19, 2024 - 04:08 PM (IST)

शिमला: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि देश में पिछले 10 वर्षों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चौतरफा विकास हुआ है। पिछले एक दशक में गरीब कल्याण करते हुए देशभर में करोड़ों लोग गरीबी से बाहर निकाला है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने कहा कि आज मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विकास की नित नई गाथाएं लिखता जा रहा है।

बिंदल ने कांग्रेस पर वार करते हुऐ कहा कि कांग्रेस की मंशा सिर्फ अपने परिवार वालों की चिंता व नियत में मात्र भ्रष्टाचार है। उन्होंने तंज कसते हुई कहा कि राहुल गांधी बताएं आपने रायबरेली के लिए क्या किया? प्रधानमंत्री मोदी ने 10 वर्षाें में यूपी के विकास के लिए 1855000 करोड़ रुपए भेजे हैं। राहुल गांधी हिसाब लेकर आना कि मनमोहन सिंह की सरकार थी तो उत्तर प्रदेश को क्या दिया गया था? सिर्फ 4 लाख करोड़ दिए थे। अमेठी और रायबरेली के लोग वर्षों से गांधी परिवार को अपना नेता मान रहे हैं लेकिन उन्होंने कभी इन्हें अपना नहीं माना है।

बिंदल ने कहा कि प्रियंका गांधी कहती हैं कि रायबरेली व अमेठी मेरे परिवार की सीट है। सीट किसी परिवार की नहीं है। दोनों जिलों के गरीब व युवाओं की सीट है। जो यहां के लोग चाहेंगे, वही संसद में जाएगा। उन्होंने कहा कि ये लोग वोट लेकर सरकार में आते हैं और सौगात उनको बांटते हैं, जो उनके लिए बोट जिहाद करते हैं। कांग्रेस कह रही है कि सबकी संपत्ति की जांच कराएंगे। एक हिस्सा वोट जिहाद वालों को दे देंगे। बिंदल ने दावा किया कि हिमाचल की जनता ने मन बना लिया है कि चारों लोकसभा सीटें भाजपा काे जिता कर पुनः एक बार केंद्र में मोदी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनानी है, साथ ही 6 विधानसभा सीटें जीतकर पुनः प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News