कुल्लू में दम्पति के साथ मारपीट मामले में मुख्य आरोपी खीमी राम गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Aug 27, 2021 - 06:30 PM (IST)

कुल्लू (संजीव जैन): जिला कुल्लू के छुरुडु में बीती रात दंपति के साथ हुई मारपीट मामले में अब कुल्लू पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी खीमी राम को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस की टीम ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां पर 1 सितंबर तक सभी आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इसके अलावा भी पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से अन्य आरोपियों के बारे में छानबीन कर रही है, ताकि उन पर कानूनी कार्रवाई की जा सके। एसपी गुरदेव शर्मा ने बताया कि 25 अगस्त को कुल्लू के लुगुड़भट्टी छुरुडु में एककैफे के बाहर सड़क पर काईस के रहने वाले परसराम व उसकी पत्नी युमा नेगी पर हुए कातिलाना हमले के सभी नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एफआईआर में नामजद में तीन आरोपियों को पुलिस ने 26 अगस्त को ही गिरफ्तार कर लिया था। बाकी दो आरोपी जिनमें मुख्य आरोपी खिमी राम तथा सिद्धू नाम के आरोपी को भी पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। उन्होंने बताया कि भगोड़े आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने दिन रात छापेमारी की और मुखबिरो का जाल बिछाया। शुक्रवार दोपहर खास सूचना मिलने पर खीमी राम तथा सिद्धू को न्यूली के थरमाहन गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News