कशैणी अग्निकांड: CM ने राख हुए गांव के लिए किए तीन बड़े ऐलान (Watch Video)

punjabkesari.in Thursday, Apr 19, 2018 - 04:07 PM (IST)

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वीरवार को रोहड़ू उपमंडल के कशैणी गांव में आग प्रभावितों के जख्मों पर महरम लगाने पहुंचे। उन्होंने प्रभावितों के सामने कशैणी भीषण अग्निकांड की घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। सीएम ने अग्निकांड का मुआयना किया और लोगों से बात की। इसके बाद उन्होंने लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। जयराम ठाकुर ने प्रभावितों के लिए तीन बड़े ऐलान किए। सबसे पहले उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपना घर बनाने के लिए बैंकों से लोन ले रखा था उनकी रिकवरी एक साल तक रोकने की कोशिश की जाएगी ताकि लोग अपना पैसा बचाकर जरूरी कामों पर खर्च कर सके। उन्होंने कहा कि कॉपरेटिव बैंक एक साल तक रिकवरी नहीं करेगा। बाकि बैंकों से भी इस बारे में बात की जाएगी।  
PunjabKesari

इसके अलावा सीएम कहा कि कशैणी गांव को सड़क से जोड़ा जाएगा। बशर्ते लोग जमीन देने के लिए तैयार हों। उन्होंने कहा कि सड़क न होने की वजह से ही फायर बिग्रेड को आग बुझाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर लोग किसी ओर जगह पर जाकर बसना चाहते हैं तो भी सरकार इसमें मदद करेगी। उन्होंने कहा क कशैणी गांव के लोग इस बारे में आपस में चर्चा कर लें और सरकार को अपने फैसले से अवगत करा दें। बताया जा रहा है कि इस आगजनी की घटना में 35 घर जल कर राख हो गए हैं और 55 परिवार बेघर हुए हैं। प्रभावितों में पूर्व कांग्रेस नेता हरीश जनारथा और पूर्व रिटायर्ट आईएएस अधिकारी बलबीर भी थे।
PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने अग्निकांड में बेघर हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि वह आगजनी की इस दु:खद घटना से बुरी तरह आहत हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है। जयराम ने संबोधित करते हुए कहा कि अब यह गांव पहले से भी बड़ा बनाया जाएगा। किसी चीज की कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की और से जितना किया जा सकेता है वो बहुत कम है। उन्होंने कहा कि मैं सबका धन्यवाद करता हूं, इस गांव में इतनी बड़ी घटना हुई और आप लोगों ने गांव को बचाने के लिए इतना साथ दिया। उसका बहुत-बहुत धन्यवाद।
PunjabKesari

उन्होंने कहा कि आंखों के सामने अपना जल रहे घर को बचाने के लिए हौसला दिखाया। जयराम ने कहा कि जितना गांव का नुकसान हुआ है मैं उसकी भरपाई नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की और से एक-एक घर आप लोगों को दिया ही जाएगा। सीएम जयराम ने सभी प्रभावितों को 2.50 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके अलावा सरकार की तरफ से गांव मे कम्युनिटी जारी रहेगा। सीएम ने पानी की समस्या को लेकर भी बात कही। उन्होंने कहा कि हम पानी की व्यवस्था का इंतजाम करेंगे जिससे लोगों को इसकी परेशानी न आए। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News