2 बेटों के सिर से उठा मां का साया, जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत...ससुराल व मायके पक्ष में गहमा-गहमी
punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2026 - 03:51 PM (IST)
Kangra News : पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत गांव फरेड़ में 28 साल की महिला स्नेह लता पत्नी मुनीश कुमार की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला ने बुधवार दोपहर किसी जहरीली दवा का सेवन कर लिया। कुछ समय बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पालमपुर ले गए, वहां चिकित्सकों ने उसे टांडा मैडीकल कॉलेज रैफर कर दिया। टांडा में महिला की मौत हो गई।
टांडा में परिजनों ने पुलिस को बताया कि स्नेह लता दो-तीन दिन से कुछ बहकी बहकी बातें कर रही थी जिसे लग रहा था कि वह किसी तनाव में है। पुलिस ने भारतीय सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को उपचार के दौरान बुधवार देर रात सौंप दिया। उधर, वीरवार को टांडा में पोस्टमार्टम के बाद दोपहर जब शब घर लाया गया फिर मायके पक्ष और ससुराल पक्ष में गहमा-गहमी हो गई। इस दौरान मायके पक्ष ने कहा कि ऐसी क्या नौबत आ गई कि लड़की को जहरीला पदार्थ खा कर अपनी जान देनी पड़ गई। माहौल तनावपूर्ण होते देख भवारना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिर पुलिस और पंचायत प्रतिनिधियों के समझाने से माहौल को शांत करवाया गया। देर शाम विवाहिता का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
2 बेटों के सिर से उठा मां का साया
उधर, भवारना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ससुराल और मायका पक्ष के बयान भी कलमबद्ध किए हैं, जिसमें किसी पर भी शक नहीं जताया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। डीएसपी पालमपुर सुनील कुमार ने मामले की पुष्टि की है। मृतका के 10 और 7 साल के दो बेटों (बड़ा बेटा चौथी कक्षा में, जबकि छोटा बेटा दूसरी कक्षा) का रो-रोकर बुरा हाल है। मां की मौत से दोनों बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया है। रोते बिखलते बच्चे अब मां को ढूंढ रहे हैं। उधर, पंचायत प्रधान अरविंद समकड़िया का इस मामले में कहना है कि मृतक महिला के परिवार से कभी भी ऐसी कोई लड़ाई-झगड़े की बात सामने नहीं आई। ऐसी क्या नौवत आ गई कि महिला को जहरीला पदार्थ खाना पड़ गया। बाकी पुलिस अपना काम कर रही है।

