Kangra: जहरीला पदार्थ निगलने से 25 वर्षीय महिला की मौत

punjabkesari.in Thursday, Oct 15, 2026 - 09:10 PM (IST)

रक्कड़: पुलिस थाना रक्कड़ के तहत ग्राम पंचायत सरड़ डोगरी की 25 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतका की पहचान ममता कुमारी पत्नी नंद लाल निवासी सरड़ डोगरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार घर पर तबीयत बिगड़ने पर ममता कुमारी को उसके पति तत्काल अस्पताल लेकर गए लेकिन नादौन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से इसकी सूचना पुलिस थाना रक्कड़ को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने परिजनों को भी सूचित कर दिया है। महिला ने जहरीला पदार्थ किन परिस्थितियों में निगला, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News