Kangra: जहरीला पदार्थ खाने वाले की टांडा में मौत

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 05:13 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): गग्गल पुलिस थाना के अंतर्गत एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय व्यक्ति की पत्नी ने पुलिस को बताया कि रात को उसे उल्टी करते हुए देखा तो डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टर ने किसी जहरीला पदार्थ खाने की आशंका व्यक्त की। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घर वालों ने कोई आशंका व्यक्त नहीं की है। पुलिस ने भारतीय सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News