Kangra : शनिदेव मंदिर में रह रहे साधु की मौत...कुछ दिन पहले बिगड़ी थी तबीयत

punjabkesari.in Monday, Nov 02, 2026 - 01:29 PM (IST)

हरिपुर (कांगड़ा): हरिपुर स्थित शनिदेव मंदिर में कई वर्षों से रह रहे एक साधु की रविवार को देहरा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। साधु मंदिर में पुजारी के रूप में भी सेवाएं दे रहा था।

जानकारी के अनुसार, करीब चार-पांच दिन पहले उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन की मदद से उसे उपचार के लिए देहरा अस्पताल पहुंचाया था। रविवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर हरिपुर पुलिस थाना की टीम ने थाना प्रभारी अनूप कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और आवस्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद देहरा स्थित शव गृह रखवा दिया।

थाना प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि मृतक साधु की पहचान सुनिश्चित करने के लिए शव को 72 घंटे तक शव गृह में रखा जाएगा। यदि इस दौरान कोई व्यक्ति उसकी पहचान के लिए सामने आता है तो नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पहचान नहीं होने और परिजनों या स्थायी पते का पता नहीं चलने की स्थिति में पोस्टमार्टम सहित आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस द्वारा विधि-विधान से उसका अंतिम संस्कार करवाया जाएगा।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News