Kangra: शराब के नशे में खांसी की दवाई समझकर लगाया मौत को गले
punjabkesari.in Tuesday, Sep 08, 2026 - 06:03 PM (IST)
कांगड़ा (कालड़ा): पंचरुखी थाना क्षेत्र में 42 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार व्यक्ति शराब के नशे में था और खांसी आने पर कमरे में रखी शीशी को खांसी की दवा समझकर पी गया, जबकि उसमें जहरीला पदार्थ था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे पालमपुर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मैडीकल कॉलेज रैफर किया गया। उपचार के दौरान रात को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

