Kangra: 26 वर्षीय विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में मौत
punjabkesari.in Friday, Oct 10, 2025 - 12:30 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): नगरोटा बगवां थाना के अंतर्गत एक 26 वर्षीय महिला की किसी जहरीले पदार्थ के खाने से मौत हो गई। पुलिस जानकारी के अनुसार रात्रि इस महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, इसके बाद उसके परिजन उसे डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा लेकर आए। उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि इसकी मौत पर किसी ने कोई शक जाहिर नहीं किया है। महिला की शादी 4 वर्ष पूर्व हुई थी। उन्होंने बताया कि बयानों में केवल इतना ही आया है कि महिला कुछ समय से बीमार थी, जिसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।