Kangra: खड्ड में डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत
punjabkesari.in Sunday, Sep 28, 2025 - 11:19 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): बनेर खड्ड में नहाते हुए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि साजन कुमार उम्र 19 साल पुत्र कृष्ण गोपाल निवासी छोटी हलेड़ रविवार अपने 2 अन्य साथियों के साथ कांगड़ा मंदिर रेलवे स्टेशन के निकट बने शिव मंदिर के पास बाद दोपहर लगभग 3.00 बजे नहा रहा था कि अचानक डूब गया। उसे उपचार के लिए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।