समय पर न्याय प्राप्त करना हर नागरिक का अधिकार : तरलोक सिंह चौहान

punjabkesari.in Thursday, Oct 14, 2021 - 04:47 PM (IST)

सोलन (ब्यूरो): उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने कहा कि समय पर न्याय प्राप्त करना हर नागरिक का अधिकार है और इस दिशा में विधिक जागरूकता अत्यन्त महत्वपूर्ण है। न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान गत सायं सोलन जिला के अर्की में अखिल भारतीय जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को एकसमान अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में नियमित रूप से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि 2 अक्तूबर से 14 नवम्बर तक पूरे देश में अखिल भारतीय जागरूकता एवं आऊटरीच अभियान कार्यान्वित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जन-जन विशेष रूप से समाज के कमजोर वर्गों को विधिक सहायता उपलब्ध करवाकर उनके चिरलंबित कानूनी मामलों को सुलझाना है। नि:शुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए उच्चतम न्यायालय में विधिक सेवा समिति के सचिव, उच्च न्यायालय पर विधिक सेवा समिति के सचिव, जिला स्तर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा उपमंडल स्तर पर नियुक्त वरिष्ठ उप न्यायाधीश से सम्पर्क किया जा सकता है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन विवेक शर्मा ने जिले में कार्यान्वित किए जा रहे अभियान की पूर्ण जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान की पत्नी अमनदीप चौहान, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव पीपी रांटा, उनकी पत्नी सरोज रांटा, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रशासनिक अधिकारी हितेन्द्र शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के सचिव कपिल शर्मा, मोबाइल ट्रैफिक दंडाधिकारी सोलन गौरव चौधरी, जेएमआईसी अर्की राघव गुप्ता, नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, पार्षद सुरेन्द्र शर्मा एवं अन्य पार्षदगण, विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित ग्राम पंचायत बातल के गांव जुखाली, गागर, डांगरी, ग्राम पंचायत सानन के गांव देलग, चिकनखेड़ा, सरोग, पाटी, सानण-1, सानण-2, ग्राम पंचायत बखालग के गांव दीदू, ठडियाणा, फांवा, सरौन, चंदपुर, ग्राम पंचायत देवरा के गांव मंज्याट, काटल, घागर, कुखड़ी के लगभग 100 लोग उपस्थित थे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News