चोरों ने घर में लगाई सेंध, लाखों के गहनों व नकदी पर किया हाथ साफ

punjabkesari.in Sunday, Jan 09, 2022 - 11:41 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): पुलिस थाना झंडूता के तहत निहाण गांव में एक घर में चोरों ने लाखों के गहनों व 25 हजार की नकदी पर हाथ साफ किया है। पीड़ित परिवार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाकर चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में एक युवक ने बताया कि उसके परिवार के सभी लोग उसकी नानी की मृत्यु होने के कारण वहां गए थे। उसी शाम करीब 4 बजे वह घर आया और सभी दरवाजे और खिड़कियां लॉक करके 7 बजे वापस अपने ननिहाल चला गया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि शनिवार को जब उसकी बहन घर आई तो उसने देखा कि घर के मुख्य दरवाजे पर ताला नहीं था। जब उसने अंदर जाकर देखा तो घर के अन्य दरवाजों के ताले भी टूटे हुए थे और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था, जिस पर उसकी बहन ने उसे फोन पर इसकी सूचना दी। उसके बाद वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर आया तो देखा कि उनकी अलमारी में से 1 मंगलसूत्र, चाक, 6 अंगुठियां, 3 जोड़ी कान की बाली, 4 जोड़े कांटे, 11 तिल्लियां, चेन, 2 चूड़ियां, 4 जोड़ी पायल, 25 हजार की नकदी, किट्टी सैट, चांदी के सिक्के, बेसर व 8 तोले चांदी के गहने गायब थे। एसपी बिलासपुर एसआर राणा ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकत्र्ता की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News