CM बनने के बाद पहली बार राजगढ़ पहुंचे जयराम, दीं करोड़ों की सौगातें

punjabkesari.in Tuesday, Jul 10, 2018 - 05:35 PM (IST)

राजगढ़ (सतीश): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिरमौर प्रवास के दौरान पच्छाद चुनाव क्षेत्र को करोड़ों रुपए की सौगात दी। सी.एम. बनने के बाद जयराम ठाकुर पहली बार क्षेत्र के दौरे पर थे। मुख्यमंत्री ने राजगढ़ क्षेत्र के कोटला बड़ोग में करीब 1.52 करोड़ रुपए की लागत से बनने जा रही प्रदेश की पहली बड़ी गौ सैंक्चुरी का शिलान्यास किया। करीब 109 बीघा में बनने वाली इस सैंक्चुरी में 500 गऊओं को रखने की व्यवस्था होगी। सी.एम. ने कहा कि यह गौ सैंक्चुरी पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी।
PunjabKesari

69वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का किया शुभारंभ
उन्होंने क्षेत्र के चुरवाधार में 69वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देवदार का पेड़ लगाकर महोत्सव का आगाज किया। उन्होंने कहा कि वनों के संरक्षण को लेकर राज्य सरकार बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज बड़ी चुनौती बन गया है। इससे पूर्व उन्होंने 2 करोड़ की लागत से बने गिरी पुल व करीब 87 करोड़ की लागत से बनी नेईनेटी पेयजल योजना का भी लोकार्पण किया।
PunjabKesari

क्षेत्रवासियों के लिए सौगातों भरा रहा सी.एम. का दौरा
कुल मिलाकर मुख्यमंत्री का यह द्वारा क्षेत्रवासियों के लिए सौगातों भरा रहा। इस दौरे के दौरान सी.एम. के साथ विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री राजीव सहजल व वन मंत्री गोविन्द ठाकुर सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News