जेल वार्डर भर्ती : कांगड़ा के 672 युवाओं ने मैदान में बहाया पसीना

punjabkesari.in Friday, Feb 22, 2019 - 10:25 PM (IST)

धर्मशाला (पूजा): जिला मुख्यालय धर्मशाला में चल रही जेल वार्डर भर्ती प्रक्रिया के तीसरे दिन जिला कांगड़ा के 672 युवाओं ने मैदान में अपना पसीना बहाया। जेल वार्डर भर्ती प्रक्रिया में अपना भाग्य आजमाने पहुंचे जिला कांगड़ा के युवकों ने दस्तावेज संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी कर शारीरिक परीक्षा में हिस्सा लिया। जानकारी के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया के तीसरे दिन चली भर्ती प्रक्रिया में 500 के करीब युवा शारीरिक परीक्षा में भाग ले सके।
PunjabKesari

172 अभ्यर्थियों को देखना पड़ा बाहर का रास्ता

भर्ती अधिकारियों का कहना है कि तीसरे दिन जिला कांगड़ा से 1100 अभ्यर्थियों को कॉल लैटर भेजे गए थे, जिनमें से 672 युवा ही भर्ती प्रक्रिया में पहुंच सके और 172 को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। उधर, जेल उपाधीक्षक विनोद चमियाला ने बताया कि वीरवार को हुई भारी बारिश के कारण जो युवा भर्ती प्रक्रिया में भाग नहीं ले पाए थे, उन्हें 28 फरवरी की बजाय 26 फरवरी को बुलाया गया है, ताकि 28 फरवरी को चम्बा जिला की होने वाली भर्ती प्रक्रिया में ज्यादा समय न लगे।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News