कांगड़ा: जमानाबाद में चिट्टे के साथ चंडीगढ़ का युवक, बरोटा में महिला गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Apr 23, 2024 - 11:25 PM (IST)

कांगड़ा/ठाकुरद्वारा (कालड़ा/गगन): कांगड़ा जिला के तहत पुलिस 2 अलग-अलग जगहों पर चिट्टे के साथ एक युवक व महिला को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत जमानाबाद में चंडीगढ़ के एक युवक से 9.05 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि प्रकाश (24) निवासी सैक्टर 41 बी. बुटरेला चंडीगढ़ जमानाबाद के पास पैदल जा रहा था। उक्त युवक ने जब पुलिस को देखा तो भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। तलाशी लेने पर से उसके कब्जे से 9.05 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि वह मादक पदार्थ कहां से लाया था और इसकी कहां सप्लाई करनी थी।
PunjabKesari

दूसरे माममे में नूरपुर की नारकोटिक्स सैल की टीम ने पंजाब-हिमाचल की सीमा पर स्थित बरोटा गांव में नशा तस्कर एक महिला को नशे की खेप सहित काबू किया है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि बीती शाम नारकोटिक्स सैल की टीम बरोटा-ठाकुरद्वारा मार्ग पर गश्त पर थी। इस दौरान बरोटा गांव के पास एक महिला अपने घर के बाहर गली में खड़ी थी। जब महिला की नजर पुलिस टीम पर पड़ी तो उसने हाथ में पकड़ी कोई वस्तु घर के साथ लगती जगह में फैंक दी और भागने की कोशिश करने लगी। इस पर पुलिस ने उसे काबू कर लिया और स्थानीय गवाहों की मौजूदगी में महिला द्वारा फैंकी गई वस्तु की जांच की तो उसमें 6.46 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी महिला की पहचान लक्ष्मी देवी पत्नी संदीप निवासी बरोटा के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करके पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा में मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि उक्त महिला के खिलाफ थाना इंदौरा में चिट्टे की तस्करी का मामला दर्ज है। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News