भाजपा के रजिंद्र सर्वसम्मति से बने ब्लॉक इंदौरा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा

punjabkesari.in Monday, Jan 21, 2019 - 07:42 PM (IST)

इंदौरा (अजीज): ब्लॉक समिति इंदौरा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच सोमवार को संपन्न हुए। लंबी खींचतान के बाद भाजपा समर्थित रजिंद्र पठानिया, विधायक रीता धीमान व विधायक राजेश ठाकुर के प्रयासों से सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने। वहीं उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाने में कांग्रेस सफल रही है। कांग्रेस समर्थित दर्शन सिंह ने भाजपा समर्थित सुनीता देवी को 19 के मुकाबले 8 मतों से हराया। उल्लेखनीय है कि 4 जनवरी को इंदौरा में रजिंद्र पठानिया के नेतृत्व में इक_े हुए 14 खंड विकास समिति सदस्यों ने पूर्व अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, जिस कारण तत्कालीन अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की शक्तियां समाप्त कर उन्हें निरस्त कर दिया गया और 11 जनवरी को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए 18 मतों सहित बहुमत प्रमाणित करना था, लेकिन 11 जनवरी को किसी भी सदस्य ने चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया था और दोनों दल अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद की सरदारी को लेकर जोड़ तोड़ में लगे हुए थे, जिस पर आज चुनाव संपन्न हुए।

PunjabKesari

अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने कोई भी प्रत्याशी खड़ा नहीं किया

वहीं अध्यक्ष पद के लिए जहां कांग्रेस ने कोई भी प्रत्याशी खड़ा नहीं किया वहीं कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की उपाध्यक्ष पद पर हुई जीत पर भाजपा को मंथन करने की आवश्यकता है। उधर, विजयी होने के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने सभी समर्थकों का आभार व्यक्त किया व शिव मंदिर काठगढ़ में माथा टेका। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद अश्विनी कटोच, भाजयुमो मंडलाध्यक्ष नवदीप कटोच, उपाध्यक्ष सतविंद्र कटोच, उपप्रधान सुभाष कटोच, वरिष्ठ नेता कुलदीप कीपा, शुन्ना राणा भी उपस्थित रहे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News