4 जून को कांग्रेस के शहजादे पर्यटक बनकर जाएंगे इटली : बिंदल

punjabkesari.in Friday, May 10, 2024 - 09:51 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि 4 जून को कांग्रेस के शहजादे पर्यटक बनकर इटली का रुख करेंगे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने घोषणा पत्र में कहा है कि ओबीसी का आरक्षण 6 प्रतिशत काटकर मुस्लिम समुदाय को दिया जाएगा। इसका जवाब प्रदेश सरकार से मांगे 10 दिन बीत गए हैं, अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है, ऐसे में तुष्टिकरण करने वाली प्रदेश सरकार को गिराने का मौका आ गया है। राजीव बिंदल ने सी.एम. सुक्खू से पूछा है कि हिमाचल की जनता, महिलाओं के साथ बेईमानी किसने की। वर्ष 2022 के चुनावों में महिलाओं से 1500 के फार्म भरवाए थे, वे किस कबाड़ी को दिए, अब 2024 के चुनावों का ठेका किसे देंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News