Kangra: नाकाबंदी के दौरान स्कूटी चालक चिट्टे के साथ गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2026 - 06:08 PM (IST)

इंदौरा (अजीज): पुलिस थाना इंदौरा की टीम ने टांडा क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटी चालक को 7 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नशीला पदार्थ और स्कूटी कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध स्कूटी चालक की तलाशी लेने पर उसकी डिक्की से 7 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान 18 वर्षीय मुकुल सल्गोत्रा निवासी गांव गुढ़ा कलां, तहसील एवं जिला पठानकोट (पंजाब) के रूप में हुई है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। साथ ही आरोपी के नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और संभावित नैटवर्क की भी जांच की जा रही है। आरोपी को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी इंदौरा की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। एएसपी धर्म चंद वर्मा ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News