Kangra: पीओ सैल ने दीनानगर से पकड़ा उद्घोषित अपराधी

punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2026 - 09:36 PM (IST)

इंदौरा (अजीज): पुलिस जिला नूरपुर की उद्घोषित अपराधी सैल ने विशेष अभियान के तहत पंजाब के दीनानगर से 33 वर्षीय उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आकाश पुत्र अशोक कुमार, निवासी अवांखा, तहसील दीनानगर, जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। एएसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना इंदौरा में वर्ष 2016 में आबकारी अधिनियम की धारा 39(1) के तहत मामला दर्ज हुआ था।

सुनवाई के दौरान अदालत में पेश न होने पर न्यायालय ने 28 जुलाई 2026 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। इसके बाद पीओ सैल ने उसकी तलाश शुरू की और दीनानगर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दे दी है तथा उसे आगामी न्यायिक प्रक्रिया के तहत पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। एएसपी ने कहा कि उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News