NPS के विरोध में पैंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की भूख हड़ताल शुरू, गांधी मैदान पालमपुर में दिया धरना

punjabkesari.in Sunday, Apr 10, 2022 - 11:43 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): पैंशन बहाली संयुक्त मोर्चा हिमाचल प्रदेश ने एनपीएस के विरोध में भूख हड़ताल आरंभ की। गांधी मैदान पालमपुर में भूख हड़ताल दिन-रात 6 दिन तक की जाएगी। मोर्चा के राज्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा मल्लू ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने 6 दिन तक अन्न का त्याग कर दिया है। 15 अप्रैल को जब मुख्यमंत्री हिमाचल दिवस पर पुरानी पैंशन बहाल करने की घोषणा करेंगे, उसी समय भोजन ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी एनपीएस कर्मी एक-एक दिन के लिए क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे और अभियान को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाएंगे। भूख हड़ताल में राज्य उपाध्यक्ष पवना राणा, महिला विंग अध्यक्ष रीता शर्मा, महासचिव उपासना वालिया, भेडू महादेव ब्लॉक अध्यक्ष शेर सिंह, जिला कांगड़ा वित्त सचिव अनूप वालिया, पैरामिलिटरी सेवानिवृत्त कल्याण संगठन राष्ट्रीय प्रवक्ता मनवीर कटोच, शैलेंद्र सूद, सोनिया व नंदनी शामिल हुए।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News