Himachal: सेवानिवृत्त आईएफएस राजीव कुमार होंगे राज्य चयन आयोग हमीरपुर के अध्यक्ष

punjabkesari.in Thursday, Sep 12, 2024 - 06:17 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): वन विभाग के मुखिया (हॉफ) के पद से सेवानिवृत्त हुए आईएफएस अधिकारी राजीव कुमार को हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति 2 वर्ष या फिर 65 वर्ष की आयु पूरी करने की अवधि तक की गई है। राज्यपाल की अनुमति के बाद मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की तरफ से इस आशय संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

सेवानिवृत्त कमोडोर रुपन बेम्बे को चयन आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति 2 वर्ष या फिर से 65 वर्ष की आयु पूरी करने की अवधि तक की गई है। इसके अलावा सरकार ने एचएएस अधिकारी व एमडी हिमाचल प्रदेश बैकवर्ड क्लासिज फाइनांस एंड डिवैल्पमैंट कॉर्पोरेशन कांगड़ा सुखदेव सिंह को दूसरा सदस्य नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति भी 2 वर्ष या फिर 65 वर्ष की आयु पूरी करने की अवधि तक की गई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News