7 अक्तूबर तक बारिश व तेज हवाओं का अलर्ट, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी, राष्ट्रीय राजमार्गों पर अब क्यूआर कोड से मिलेगी हर जानकारी, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Sunday, Oct 05, 2025 - 10:37 PM (IST)

हिमाचल डैस्क: हिमाचल में मानसून खत्म होने के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। प्रदेश में बारिश व तेज ठंडी हवाओं के चलने का दौर शुरू हो गया है। वहीं प्रदेश के ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, जबकि मैदानी और मध्यवर्ती क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। क्या आप भी नैशनल हाईवे पर गाड़ी चलाते हुए कई बार पैट्रोल पंप, ढाबा, शौचालय या अचानक तबीयत खराब होने पर नजदीकी अस्पताल ढूंढते रह जाते हैं, तो अब आपकी यह समस्या जल्द ही खत्म होने वाली है।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

Weather Updates: 7 अक्तूबर तक बारिश व तेज हवाओं का अलर्ट, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी
हिमाचल में मानसून खत्म होने के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। प्रदेश में बारिश व तेज ठंडी हवाओं के चलने का दौर शुरू हो गया है। वहीं प्रदेश के ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, जबकि मैदानी और मध्यवर्ती क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई।

Himachal: राष्ट्रीय राजमार्गों पर अब क्यूआर कोड से मिलेगी हर जानकारी, जानने के लिए पढ़ें खबर
क्या आप भी नैशनल हाईवे पर गाड़ी चलाते हुए कई बार पैट्रोल पंप, ढाबा, शौचालय या अचानक तबीयत खराब होने पर नजदीकी अस्पताल ढूंढते रह जाते हैं, तो अब आपकी यह समस्या जल्द ही खत्म होने वाली है।

Mandi: करवाचौथ पर घर आ रहे सैनिक की हादसे में मौत
ग्राम पंचायत खारसी के सैनिक की कार हादसे में मौत हो गई है, जिससे पूरा क्षेत्र गमगीन है। जानकारी के अनुसार ढमेश्वर दत्त (26) छुट्टी लेकर करवाचौथ पर्व के चलते घर आ रहा था कि शनिवार सायं श्री चमकौर साहिब रूपनगर लुधियाना रोड पर सामने से आ रही एक गाड़ी से हुई टक्कर में उसकी मौत हो गई।

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली रवाना, प्रदेश कांग्रेस के पुनर्गठन पर मोहर संभव
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। सूचना के अनुसार उन्हें हाईकमान ने दिल्ली बुलाया है। दिल्ली पहुंचने पर उन्होंने कुछ नेताओं से भी मुलाकात की, साथ ही वह सोमवार को पार्टी के हाईकमान से मुलाकात करेंगे।

Hamirpur: जंगलरोपा के युवक व NIT के 2 छात्रों से चरस बरामद
एसपी भगत सिंह ठाकुर द्वारा अवैध नशों पर पूर्णतया अंकुश लगाने के लिए संचालित किए गए वार अगेंस्ट ड्रग्स अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं।

Una: सड़क दुर्घटना में 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, जांच शुरू
स्थानीय टक्का रोड पर बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरमीत सिंह (23) पुत्र कश्मीरी सिंह निवासी कुठारकलां के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ऊना के युवक का खरड़ में मर्डर, 21 वर्षीय शिवांग को दोस्त ने मारी गोली
ऊना जिला के उपमंडल अम्ब की पंचायत दिलवां के दियाड़ा गांव के युवा शिवांग राणा (21) की दोस्त के हाथों गोली लगने से मौत हो गई। शनिवार देर रात यह घटना चंडीगढ़ के खरड़ क्षेत्र में घटी, जहां शिवांग अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था।

Mandi: कलस्टर सिस्टम के विरोध में सुंदरनगर में गरजे शिक्षक, SDM के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने कलस्टर सिस्टम के विरोध में रविवार को सुंदरनगर में धरना दिया तथा सुंदरनगर के एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

Mandi: जयराम ठाकुर ने साधा निशाना, बाेले-सुख की सरकार के विजन और नीयत में खोट, केंद्र से मिले करोड़ों रुपए नहीं कर पाई खर्च
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर केंद्र सरकार द्वारा आबंटित करोड़ों रुपए की धनराशि को इस्तेमाल न कर पाने और उसे वापस भेजने का आरोप लगाया है।

Kullu: दशहरा उत्सव के चौथे दिन शान से निकली नरसिंह भगवान की जलेब
दशहरा उत्सव के चौथे दिन भी भगवान नरसिंह की तीसरी जलेब शान से निकली। भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबदार महेश्वर सिंह पालकी में सवार हुए। ढोल-नगाड़ों की थाप पर गड़सा घाटी के देवताओं के संग देवलू झूमे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News