प्रदेश की आर्थिकी काे लेकर FRBM की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए सत्ता पक्ष और विपक्ष, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Friday, Dec 05, 2025 - 11:46 PM (IST)

हिमाचल डैस्क: हिमाचल में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन सुबह व शाम कड़ाके की ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार हिमकेयर योजना में हुए घोटाले की विस्तृत जांच करवा रही है। मौजूदा वित्त वर्ष के बजट अनुमानों के अनुसार राज्य को 16101.10 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्तियों के अनुमान की तुलना में 14374 करोड़ रुपए रहेंगे। प्रदेश की युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहे चिट्टे के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए शुक्रवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अपनी राजनीतिक तलवारें म्यान में रखकर एकजुटता का परिचय दिया। हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में भी अब ई-रिक्शा चलेंगे और लोगों को आसपास के क्षेत्रों में जाने के लिए उचित परिवहन सुविधा मिलेगी। शिमला जिला के जुब्बल उपमंडल का झड़ग गांव इन दिनों पूरी तरह देवत्व और लोक संस्कृति की छटा में रंगा हुआ है। पांवटा साहिब के सुरजपुर में जमीन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नशे के खिलाफ प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत मंडी जिले के करसोग विकास खंड ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सराज क्षेत्र में मंदबुद्धि युवती के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

शिंकुला व बारालाचा दर्रे की चोटियों पर गिरे बर्फ के फाहे, ताबो में -8.3 डिग्री पहुंचा तापमान
हिमाचल में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन सुबह व शाम कड़ाके की ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी है। वहीं शिंकुला दर्रे सहित बारालाचा दर्रे के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह बर्फ के फाहे गिरे। लाहौल-स्पीति सहित मनाली घाटी में बादल छाए रहे।

हिमकेयर योजना में हुआ बड़ा घोटाला, विस्तृत जांच करवा रही सरकार : सीएम सुक्खू
विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को सदन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार हिमकेयर योजना में हुए घोटाले की विस्तृत जांच करवा रही है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत अब तक खर्च की गई राशि का ऑडिट प्रधान महालेखाकार हिमाचल प्रदेश की ओर से किया जा रहा है। 

रैड अलर्ट पर हिमाचल की आर्थिकी! FRBM की रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
मौजूदा वित्त वर्ष के बजट अनुमानों के अनुसार राज्य को 16101.10 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्तियों के अनुमान की तुलना में 14374 करोड़ रुपए रहेंगे। इस तरह राजस्व प्राप्तियों में 1726 करोड़ रुपए की इस वर्ष कमी रहेगी। यह कमी बजट अनुमानों के अनुसार है।

चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए सत्ता पक्ष और विपक्ष, CM बाेले-यह राजनीति नहीं, युवा पीढ़ी काे बचाने की है लड़ाई
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का अंतिम दिन एक ऐतिहासिक और सकारात्मक तस्वीर के साथ संपन्न हुआ। प्रदेश की युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहे चिट्टे के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए शुक्रवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अपनी राजनीतिक तलवारें म्यान में रखकर एकजुटता का परिचय दिया।

हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में अब दाैड़ेंगे ई-रिक्शा, परिवहन विभाग ने परमिट के लिए जारी की अधिसूचना
हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में भी अब ई-रिक्शा चलेंगे और लोगों को आसपास के क्षेत्रों में जाने के लिए उचित परिवहन सुविधा मिलेगी। इस संबंध में परिवहन विभाग ने मोटर वाहन अधिनियमए 1988 के तहत राज्य के विभिन्न उपमंडलों के पहाड़ी क्षेत्र और सार्वजनिक सुरक्षा के दृष्टिगत समस्त क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरणों को राज्य के उपमंडलों में यात्री अनुबंधित कैरिज परमिट के तहत ई-रिक्शा परमिट प्रदान करने की अनुमति दी है।

54 साल बाद झड़ग में देवता नागेश्वर के शांद महायज्ञ की धूम, शिखा पूजन और फेर रस्म में उमड़ा आस्था का सैलाब
शिमला जिला के जुब्बल उपमंडल का झड़ग गांव इन दिनों पूरी तरह देवत्व और लोक संस्कृति की छटा में रंगा हुआ है। देवता नागेश्वर की छत्रछाया में आयोजित ऐतिहासिक शांद महायज्ञ के दूसरे दिन शुक्रवार को शिखाफेर और शिखा पूजन की परंपरागत व पौराणिक रस्में विधि-विधान के साथ संपन्न हुईं। 

द ग्रेट खली ने राजस्व अधिकारियों पर लगाए जमीन हड़पने के आरोप, तहसीलदार ने किया पलटवार
पांवटा साहिब के सुरजपुर में जमीन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। शुक्रवार को सुरजपुर की कुछ महिलाएं द ग्रेट खली के साथ नाहन पहुंचीं और डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा को जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश के आरोप लगाते हुए शिकायत सौंपी। 

करसोग के इस गांव ने बीड़ी-सिगरेट को कहा Good Bye, क्षेत्र का बना पहला 'तंबाकू मुक्त गांव'
नशे के खिलाफ प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत मंडी जिले के करसोग विकास खंड ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विकास खंड की ग्राम पंचायत बगैला का कुन्हू गांव आधिकारिक रूप से तंबाकू मुक्त गांव घोषित कर दिया गया है।

पंजाब के युवक ने शादी का झांसा देकर हिमाचल में किया ये 'कांड', युवती ने पुलिस काे सुनाई आपबीती
हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में एक युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस थाना किहार में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

रिश्ते हुए तार-तार! मंदबुद्धि बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार, काेर्ट ने 4 दिन के रिमांड पर भेजा
सराज क्षेत्र में मंदबुद्धि युवती के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को करसोग की अदालत में पेश किया, जहां से उसे 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News