हिमाचल के ITI प्रशिक्षुओं ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया प्रदेश का गौरव, PM माेदी ने किया सम्मानित, 10 जिलों में भारी बारिश व ओलावृष्टि का यैलो अलर्ट, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Saturday, Oct 04, 2025 - 11:18 PM (IST)

हिमाचल डैस्क: हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के 2 प्रतिभाशाली प्रशिक्षुओं ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी असाधारण शैक्षणिक उपलब्धि का परचम लहराया है। शनिवार को यैलो अलर्ट के बीच में राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ व शुष्क बना रहा। हालांकि कई जगह बादल छाए रहे।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

हिमाचल के 2 ITI प्रशिक्षुओं ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया प्रदेश का गौरव, PM माेदी ने किया सम्मानित
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के 2 प्रतिभाशाली प्रशिक्षुओं ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी असाधारण शैक्षणिक उपलब्धि का परचम लहराया है।

Weather Updates: 10 जिलों में भारी बारिश व ओलावृष्टि का यैलो अलर्ट
शनिवार को यैलो अलर्ट के बीच में राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ व शुष्क बना रहा। हालांकि कई जगह बादल छाए रहे।

Shimla: कांग्रेस ने राजीव भवन से किया वोट चोर-गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ
हिमाचल कांग्रेस ने शनिवार को प्रदेश पार्टी मुख्यालय राजीव भवन से वोट चोर-गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहला हस्ताक्षर कर अभियान की शुरूआत की।

Shimla: MP में 9 बच्चों की मौत पर हिमाचल अलर्ट, ड्रग कंट्रोलिंग अथॉरिटी जांच में जुटी
एमपी के छिंडवाड़ा में 9 बच्चों की किडनी फेल से मौत मामले में हिमाचल भी अलर्ट हो गया है। मध्य प्रदेश सरकार ने हिमाचल सरकार और राज्य ड्रग कंट्रोलिंग अथॉरिटी से पत्राचार करके दो कफ सिरप की जांच करने को कहा है।

Kullu: दुष्कर्म पीड़िता के खिलाफ जबरन वसूली व अन्य आरोपों पर केस दर्ज
दुष्कर्म सहित अन्य आरोप लगाने वाली पीड़िता के खिलाफ भी एचएएस अधिकारी विकास शुक्ला की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। महिला ने पहले कुल्लू में पूर्व में एसडीएम रहे विकास शुक्ला पर दुष्कर्म सहित अन्य आरोप लगाए थे।

Kangra: तिब्बत में चीनी कम्युनिस्टों का शासन जारी, चीनी लोग बौद्ध धर्म और नालंदा परंपरा में ले रहे रुचि : दलाईलामा
मैक्लोडगंज में शनिवार को दलाईलामा की दीर्घ आयु के लिए ताइवान के लोगों के समूह ने एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया। दलाईलामा ने कहा कि तिब्बत में चीनी कम्युनिस्टों का शासन जारी है, फिर भी काफी संख्या में चीनी लोग बौद्ध धर्म और नालंदा परंपरा में रुचि ले रहे हैं।

Shimla: घूमने निकली अध्यापिका, रजिस्टर पर लीव, ऑनलाइन लग रही हाजिरी, सस्पैंड
शहर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय मेफील्ड में सामने आए फर्जी हाजिरी के मामले में स्कूल शिक्षा निदेशक ने कार्रवाई करते हुए टीजीटी (नॉन-मैडीकल) अध्यापिका को सस्पैंड कर दिया है।

Shimla: स्कूलों में छठी से अंग्रेजी मीडियम, बोर्ड को किताबें प्रिंट करने के निर्देश
प्रदेश सरकार ने पहली से पांचवीं कक्षा तक अंग्रेजी मीडियम लागू करने के बाद अब छठी से भी अंग्रेजी मीडियम लागू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। ऐसे में स्कूल शिक्षा निदेशक की ओर से स्कूल शिक्षा बोर्ड को छठीं की किताबें अंग्रेजी में प्रिंट करने को लेकर पत्र लिखा है।

Shimla: अधिकारियों के चंगुल में फंसकर कठपुतली बनकर रह गए हैं मुख्यमंत्री : जयराम
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि अधिकारियों के चंगुल में फंसकर मुख्यमंत्री उनकी कठपुतली बनकर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि इस समय प्रशासन की सारी व्यवस्था कार्यवाहक अधिकारियों के भरोसे सौंप दी गई है।

Shimla: शातिरों ने ऐसे लिया नकली सोने पर लाखों का लोन, जानिए मामला
राजधानी में नकली सोने पर बैंक से लोन लेकर फर्जीवाड़ा का एक और मामला सामने आया है। यहां एक बार फिर शातिरों ने नकली सोने की आड़ में एक बैंक को लाखों की चपत लगा दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News