लंदन में हिमाचली लोगों से मिले CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, एक सप्ताह तक साफ रहेगा मौसम, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें
punjabkesari.in Monday, Sep 22, 2025 - 10:40 PM (IST)

हिमाचल डैस्क: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लंदन में रह रहे हिमाचली लोगों से मुलाकात की। इस दौरान हिमाचली लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा हिमाचल प्रदेश के व्यंजन भी परोसे। अपने अंतिम दौर पर पहुंचे चुके मानसून की विदाई होने वाली है और राज्य से 2 या 3 दिनों के भीतर मानसून चला जाएगा। ऐसे में आगामी एक सप्ताह तक राज्य में मौसम साफ बना रहेगा।
पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां
Shimla: लंदन में हिमाचली लोगों से मिले CM सुखविंदर सिंह सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लंदन में रह रहे हिमाचली लोगों से मुलाकात की। इस दौरान हिमाचली लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा हिमाचल प्रदेश के व्यंजन भी परोसे।
Weather Updates: एक सप्ताह तक साफ रहेगा मौसम, दो दिन मध्य इलाकों में हो सकती है बारिश
अपने अंतिम दौर पर पहुंचे चुके मानसून की विदाई होने वाली है और राज्य से 2 या 3 दिनों के भीतर मानसून चला जाएगा। ऐसे में आगामी एक सप्ताह तक राज्य में मौसम साफ बना रहेगा।
Mandi: सुंदरनगर में युकां ने लगाए कंगना गो बैक के नारे
सांसद कंगना रनौत के सुंदरनगर दौरे के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने कंगना गो बैक के नारे लगाए। यह प्रदर्शन युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष निखिल ठाकुर के नेतृत्व में किया गया, जिसमें कार्यकर्त्ताओं ने आपदा के समय सांसद कंगना रनौत के क्षेत्र में अनुपस्थित रहने का विरोध जताया।
Solan: थूक लगाकर रोटी बनाने वाले ढाबे के बिरयानी के सैंपल भी हुए फेल, अनसेफ घोषित
बद्दी में थूक लगाकर रोटी बनाने वाले ढाबे की मसाला बिरयानी व बिरयानी के भी सैंपल फेल हो गए हैं। रिपोर्ट में इन दोनों को अनसेफ घोषित किया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इसको लेकर ढाबा मालिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
Solan: GST की 2 स्लैब समाप्त होेने के साथ ही सीमैंट हुआ सस्ता
हिमाचल में सीमैंट अब सस्ता हो गया है। जीएसटी की 2 स्लैब समाप्त होने के साथ ही आम लोगों को महंगाई से बड़ी राहत मिली है। सीमैंट जीएसटी की 28 फीसदी की स्लैब समाप्त होने के साथ ही 18 फीसदी की स्लैब के दायरे में आ गया है।
Shimla: मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना के सेवा विस्तार के खिलाफ मंगलवार को भी जारी रहेगी सुनवाई
हाईकोर्ट में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को दिए सेवा विस्तार के खिलाफ मंगलवार को भी सुनवाई जारी रहेगी। प्रार्थी अतुल शर्मा ने सेवा विस्तार के खिलाफ जनहित याचिका दायर कर रखी है।
Shimla: 7 उच्च न्यायिक सेवा अधिकारियों के तबादला आदेश जारी
उच्च न्यायालय द्वारा जारी अधिसूचना के तहत 7 उच्च न्यायिक सेवा अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। जिला एवं सत्र न्यायाधीश चिराग भानु सिंह को बिलासपुर से धर्मशाला के लिए इसी पद पर स्थानांतरित किया गया है।
Shimla: 12 वर्षीय बच्चे ने उठाया खौफनाक कदम, 3 महिलाओं पर मामला दर्ज
पुलिस थाना चिड़गांव के अंतर्गत उप तहसील जांगला के लिंबडा गांव से एक स्तब्ध कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 12 वर्षीय बच्चे की जहर खाने से मौत हो गई।
Kangra: घर के अंदर की जा रही आधुनिक हाईब्रिड चरस की खेती, विदेशी करंसी भी बरामद
जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेडे़ गए अभियान के तहत पुलिस ने नगरोटा बगवां के जसौर गांव में एक रिहायशी मकान के अंदर की जा रही हाईब्रिड चरस की खेती का पर्दाफाश किया है।
Shimla: देवभूमि हिमाचल में नवरात्रों को लेकर सुरक्षा पहरा कड़ा
देवभूमि हिमाचल में नवरात्रों को लेकर पुलिस ने सुरक्षा पहरा कड़ा कर दिया है इसके तहत मुख्य मंदिरों के साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है।