CM: प्रदेश में जल्द भरे जाएंगे होमगार्ड के 700 पद, 3 दिन रहेगा बारिश का यैलो अलर्ट, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें
punjabkesari.in Wednesday, Oct 01, 2025 - 10:23 PM (IST)

हिमाचल डैस्क: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं को बेहतर बनाने और कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाने के लिए 700 होम गार्ड की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। मंगलवार रात्रि को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 2 से 4 अक्तूबर तक मैदानी इलाकों में हल्की हलचल रहेगी, लेकिन 5 से 7 अक्तूबर तक वर्षा का यैलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें प्रदेश के अधिकांश जिलों में ओलावृष्टि, भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अंदेशा जताया गया है।
पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां
Shimla: प्रदेश में जल्द भरे जाएंगे होमगार्ड के 700 पद : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं को बेहतर बनाने और कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाने के लिए 700 होम गार्ड की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
Weather Updates: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 3 दिन रहेगा बारिश का यैलो अलर्ट
राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। मंगलवार रात्रि को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 2 से 4 अक्तूबर तक मैदानी इलाकों में हल्की हलचल रहेगी, लेकिन 5 से 7 अक्तूबर तक वर्षा का यैलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें प्रदेश के अधिकांश जिलों में ओलावृष्टि, भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अंदेशा जताया गया है।
Chamba: किराए के कमरे में रह रही युवती लापता, पिता ने दर्ज करवाई शिकायत
सलूणी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायतकर्त्ता पिता ने बताया कि उसकी बेटी पढ़ाई के लिए चम्बा आई थी तथा बालू नामक स्थान में किराए के कमरे में रहती थी।
Shimla: 12 वर्षीय बालक की मौत मामला, 3 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश
हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग ने उपमंडल रोहड़ू की तहसील चिड़गांव के गांव लिम्बड़ा में 12 वर्षीय बालक की मौत के मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस विभाग को 3 दिन में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
Sirmaur: पुलिस का QRT वाहन हुआ बेकाबू...दाेपहिया वाहनाें काे मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला
धारटीधार क्षेत्र की नावणी पंचायत के जमटा में पुलिस के क्यूआरटी वाहन की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़ीं 2 बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत यह रही कि इस दौरान बाइकों पर कोई सवार नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
Himachal: अफसरशाही की उठापटक के बीच विद्युत नियामक आयोग की चयन प्रक्रिया रद्द, अधिसूचना जारी
अफसरशाही की उठापटक के बीच हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग की चयन प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है। इस आशय संबंधी अधिसूचना ऊर्जा सचिव राकेश कंवर की ओर से जारी कर दी गई है, साथ ही राजभवन को भी चयन प्रक्रिया रद्द करने के संदर्भ में अवगत करवा दिया गया है।
Mandi: चाेरों ने शिक्षक दंपति के घर को बनाया निशाना, लाखाें के गहने और नकदी पर किया हाथ साफ
मंडी जिला के जोगिंद्रनगर शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्र आरठी में एक शिक्षक दंपति के घर सेंधमारी कर चोरों ने करीब 3 लाख रुपए के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया है।
Himachal: शिमला में गैर-कानूनी तरीके से चल रहीं HRTC बसें! CM सुक्खू के पहुंचा मामला
शिमला शहर में एचआरटीसी बसों के संचालन को शिमला सिटी प्राइवेट बस ऑप्रेटरों ने गैर-कानूनी करार दिया है। वहीं यह मामला अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पास भी पहुंच गया है।
Shimla: हिमाचल सरकार जनता पर डाल रही टैक्स का बोझ : नड्डा
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि देशभर में जीएसटी बचत उत्सव मनाया जा रहा है, लेकिन हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता पर टैक्स का बोझ और बढ़ा रही है। दुर्भाग्य की बात तो यह है कि हिमाचल में बनने वाला सीमैंट पड़ोसी राज्यों में हिमाचल से सस्ता मिल रहा है।
Shimla: वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच के लिए रोगी मित्र योजना लाने पर विचार कर रही सरकार
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार वृद्धजनों को उचित मान-सम्मान देने और उनके लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।