हिमाचल के 801045 किसानों के खाते में PM सम्मान निधि के आए 160.21 करोड़, एक सप्ताह तक साफ रहेगा मौसम, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Friday, Sep 26, 2025 - 11:22 PM (IST)

हिमाचल डैस्क: हिमाचल प्रदेश के 801045 किसानों के खाते में 160.21 करोड़ रुपए आए हैं। केंद्र सरकार ने वर्षा और बाढ़ प्रभावित राज्य हिमाचल प्रदेश के किसानों के लिए पी.एम.-किसान योजना की 21वीं किस्त जारी की है।समूचे हिमाचल से शुक्रवार को मानसून विदा हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो 2 अक्तूबर तक प्रदेश में किसी भी प्रकार की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है और आगामी 3-4 दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

हिमाचल के 801045 किसानों के खाते में PM सम्मान निधि के आए 160.21 करोड़
हिमाचल प्रदेश के 801045 किसानों के खाते में 160.21 करोड़ रुपए आए हैं। केंद्र सरकार ने वर्षा और बाढ़ प्रभावित राज्य हिमाचल प्रदेश के किसानों के लिए पी.एम.-किसान योजना की 21वीं किस्त जारी की है।

Weather Updates: एक सप्ताह तक साफ रहेगा मौसम, कोई चेतावनी नहीं
समूचे हिमाचल से शुक्रवार को मानसून विदा हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो 2 अक्तूबर तक प्रदेश में किसी भी प्रकार की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है और आगामी 3-4 दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा।

Shimla: हिमाचल में कैसे लड़ेंगे नशे से जंग, महज 5 नशा मुक्ति केंद्रों पर इलाज का जिम्मा
प्रदेश में नशे के बढ़ते प्रकोप के खिलाफ छेड़े गए व्यापक अभियान की राह में कुछ व्यवस्थागत रुकावटों को दूर करने के लिए सरकारी सिस्टम को चुस्त-दुरुस्त करने की जरूरत समझी जा रही है।

Una: सेना से मिले चाकू से की थी अंशिका की हत्या, बाइक से पैट्रोल निकाल कर जलाया था शव
उपतहसील जोल की बैरियां पंचायत में 24 वर्षीय अंशिका की हत्या के मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपित फौजी प्रवेश कुमार ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

Mandi: जिन्होंने खुद वोट चोरी करके सत्ता चलाई आज वहीं लगा रहे आरोप : जयराम
पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लेह में हुई हिंसक घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

Chamba: जमानत पर रिहा होने के बाद फिर गिरफ्तार किया पंजाब का चिट्टा तस्कर
चम्बा जिले में पुलिस ने चिट्टा तस्करों पर नकेल कसना शुरू दी है। पिछले 5 दिन में 5 लोगों को चिट्टे के साथ पकड़ा है। इसमें एक ही व्यक्ति को 2 बार दबोचा गया है।

Shimla: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक कंपनी की बिजली काटने के दिए निर्देश
हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिला बिलासपुर में श्री नैनादेवी जी तहसील स्थित गवालथाई औद्योगिक क्षेत्र में एक कंपनी की बिजली काटने के निर्देश दिए हैं।

Una: श्रद्धालु ने चिंतपूर्णी मां के चरणों में अर्पित की लाखों की भेंट
धार्मिक शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में चल रहे शारदीय अश्विन नवरात्रों के पांचवें दिन पंजाब के एक श्रद्धालु ने मां की पावन पिंडी पर एक चांदी का छत्र अर्पित किया।

Kangra: स्कूल प्रवक्ता पर छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप, आरोपी फरार
इंदौरा उपमंडल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में तैनात हिंदी विषय के प्रवक्ता पर स्कूल की 8 छात्राओं ने अभद्र भाषा और छेड़छाड़ करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

Shimla: दुष्कर्म के आरोपी SDM की जमानत याचिका पर सुनवाई टली
प्रदेश हाईकोर्ट में दुष्कर्म के आरोपी एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान की जमानत याचिका पर सुनवाई 3 अक्तूबर के लिए टल गई। न्यायाधीश राकेश कैंथला की अनुपस्थिति के कारण यह मामला न्यायाधीश बीसी नेगी के समक्ष सुनवाई के लिए लगाया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News