सत्ता-संगठन से जुड़े मसलों पर चंडीगढ़ में कांग्रेस की बैठक, 3 निर्दलीय विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Thursday, Mar 28, 2024 - 12:13 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश में यैलो अलर्ट के बीच अब 29 व 30 मार्च को ऑरैंज अलर्ट जारी हुआ है। हिमाचल में सत्ता-संगठन के बीच तालमेल को लेकर कांग्रेस हाईकमान द्वारा गठित समन्वय समिति की बैठक चंडीगढ़ में हुई। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की तरफ से 3 निर्दलीय विधायकों होशियार सिंह, केएल ठाकुर एवं आशीष शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। फिल्म अभिनेत्री एवं मंडी संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी कंगना रणौत के खिलाफ कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया हैंडल से की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा ने मंडी जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया और रैली निकाली। कांग्रेस के बागी विधायकों को उपचुनावों में भाजपा से टिकट देने के दूसरे दिन विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के पूर्व विधायक सुधीर शर्मा की भाजपा में एंट्री से 2022 में भाजपा टिकट से चुनाव लड़े राकेश चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है। 1 अप्रैल, 2024 से शुरू होने जा रहे नए वित्तीय वर्ष 2024-25 के पहले ही सप्ताह में राज्य सरकार 1000 करोड़ रुपए कर्ज लेने जा रही है। प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अभिनेता व पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा सांसद सनी देओल के बहाने कंगना रणौत पर निशाना साधा है। नगर निगम की मासिक बैठक महिलाओं को 1500 रुपए देने को लेकर भाजपा व कांग्रेस पार्षद आपस में उलझ गए। शिमला के हजारों उपभोक्ताओं को पानी के बिल जारी न करने पर नगर निगम पार्षदों ने सदन में जमकर हंगामा किया। काॅलेजों में स्नातक स्तर की वार्षिक परीक्षाएं वीरवार से शुरू होंगी। 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

यैलो अलर्ट के बाद अब 29 और 30 मार्च को जारी हुआ ऑरैंज अलर्ट
प्रदेश में यैलो अलर्ट के बीच अब 29 व 30 मार्च को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवाओं के साथ आंधी चलने व बिजली गिरने और वर्षा व हिमपात का ऑरैंज अलर्ट जारी किया गया है। 28 व 31 मार्च को यैलो अलर्ट रहेगा जबकि पहली अप्रैल से मौसम के साफ व शुष्क रहने की संभावना है। 

हिमाचल में सत्ता-संगठन से जुड़े मसलों पर चंडीगढ़ में कांग्रेस की बैठक, जानिए क्या लिए बड़े फैसले
हिमाचल में सत्ता-संगठन के बीच तालमेल को लेकर कांग्रेस हाईकमान द्वारा गठित समन्वय समिति की बैठक बुधवार को चंडीगढ़ में हुई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने की जबकि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धनी राम शांडिल, पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर और पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर सहित अन्य नेता बैठक में मौजूद रहे। 

3 निर्दलीय विधायकों को विधानसभा की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी
हिमाचल प्रदेश विधानसभा की तरफ से 3 निर्दलीय विधायकों होशियार सिंह, केएल ठाकुर एवं आशीष शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। विधानसभा सचिव के हवाले से जारी नोटिस में उनसे 10 अप्रैल को दोपहर 12.15 बजे विधानसभा कमेटी रूप में उपस्थित होने को कहा है। उनको अपने उपस्थित रहने की सूचना 1 दिन पहले तक लिखित रूप में देनी होगी।

कंगना रणौत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर मंडी में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा ने निकाली रोष रैली
फिल्म अभिनेत्री एवं मंडी संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी कंगना रणौत के खिलाफ कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया हैंडल से की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर बुधवार को भाजपा ने मंडी जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया और रैली निकाली। सेरी मंच पर जनसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि महिलाओं का अपमान करने वाली कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि वे कभी नारी शक्ति का सम्मान नहीं कर सकते।

राकेश चौधरी ने BJP से दिया इस्तीफा, बोले-कांग्रेस के बागी को टिकट देकर कार्यकर्ताओं से किया धोखा
कांग्रेस के बागी विधायकों को उपचुनावों में भाजपा से टिकट देने के दूसरे दिन विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के पूर्व विधायक सुधीर शर्मा की भाजपा में एंट्री से 2022 में भाजपा टिकट से चुनाव लड़े राकेश चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है। बुधवार शाम को योल में भाजपा मंडल कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ राकेश चौधरी ने भाजपा के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया। 

नए वित्त वर्ष के पहले ही सप्ताह में 1000 करोड़ का कर्ज लेगी हिमाचल सरकार
1 अप्रैल, 2024 से शुरू होने जा रहे नए वित्तीय वर्ष 2024-25 के पहले ही सप्ताह में राज्य सरकार 1000 करोड़ रुपए कर्ज लेने जा रही है। इसके लिए नीलामी प्रक्रिया 2 अप्रैल को पूरी कर ली जाएगी तथा सरकारी कोष में 3 अप्रैल को राशि जमा हो जाएगी। यह कर्ज 20 वर्ष की अवधि के लिए लिया जाएगा, जिसको सरकार 3 अप्रैल, 2044 को वापस लौटाएगी। 

विक्रमादित्य सिंह ने अभिनेता व सांसद सनी देओल के बहाने कंगना पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर डाली ये पोस्ट
भाजपा द्वारा सिने अभिनेत्री कंगना रणौत को टिकट देने से हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय क्षेत्र देश की हॉट सीट बन गई है। इस सीट को लेकर कंगना को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी देश में चरम पर है। इन आरोप-प्रत्यारोप के बीच प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अभिनेता व पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा सांसद सनी देओल के बहाने कंगना पर निशाना साधा है।

महिलाओं को 1500 रुपए देने की घोषणा पर एमसी की बैठक में हंगामा, भाजपा-कांग्रेस पार्षद उलझे
नगर निगम की मासिक बैठक बुधवार को काफी हंगामेदार रही। कांग्रेस की पार्षद कांता सुयाल ने सदन की कार्रवाई के अंत में प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को 1500 रुपए देने को लेकर आभार जताया वैसे ही सदन का माहौल गर्मा गया। सदन में कांग्रेस और भाजपा पार्षदों ने हाई वोल्टेज ड्रामा कर माहौल गर्मा दिया।

MC Shimla House: पानी के बिल जारी न करने पर पार्षदों का हंगामा, अप्रैल से 10% बढ़ौतरी का किया विरोध
शिमला के हजारों उपभोक्ताओं को पानी के बिल जारी न करने पर नगर निगम पार्षदों ने सदन में जमकर हंगामा किया। निगम के कांग्रेस, भाजपा और माकपा पार्षदों ने जल प्रबंधन कंपनी से हर महीने पानी के बिल जारी करने की मांग की, साथ ही अप्रैल से पानी की स्लैब दरों में 10 फीसदी की बढ़ौतरी का भी पुरजोर विरोध किया। 

काॅलेजों में स्नातक वार्षिक परीक्षाएं आज से, 153 केंद्रों में 85 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा
काॅलेजों में स्नातक स्तर की वार्षिक परीक्षाएं वीरवार से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं मई माह के मध्य तक चलेंगी। इन परीक्षाओं के आयोजन के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और काॅलेज प्रबंधनों को परीक्षाओं के संचालन के संबंध में दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। ये परीक्षाएं प्रदेश भर में स्थापित 153 केंद्रों पर होंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News