CM सुक्खू ने बागियों पर साधा निशाना, कैबिनेट मीटिंग में JOA IT-817 काे लेकर बड़ा फैसला, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2024 - 12:07 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ और साऊथ पोर्टल में आधा फुट से अधिक हिमपात हुआ है, जिससे अटल टनल वाहनों के लिए बंद हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक बार फिर कांग्रेस के बागी विधायकों पर जुबानी हमला बोला है। भाजपा द्वारा जारी दूसरी सूची में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर तो सुरेश कश्यप शिमला से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। सुक्खू सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। प्रदेश सरकार की ओर से राज्य की 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत 1500 रुपए प्रतिमाह राशि देने के आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार ने कांग्रेस के 3 बागियों राजेंद्र राणा, इंद्रदत्त लखनपाल और चैतन्य शर्मा के क्षेत्र के एसडीएम बदल दिए हैं। शाहपुर से कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया को सरकार ने मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम शिवधाम मंडी के निर्माण के साथ राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ और होटल होलीडे होम को रेनोवेट करवाने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नई खनिज नीति से जहां अवैध खनन पर रोक लगेगी, वहीं राजस्व के स्त्रोत बढ़ेंगे और वैज्ञानिक ढंग के खनन करने से रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने टीजीटी बैचवाइज भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

अटल टनल के नॉर्थ और साऊथ पोर्टल में आधा फुट हिमपात, आवाजाही बंद
अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ और साऊथ पोर्टल में आधा फुट से अधिक हिमपात हुआ है, जिससे अटल टनल वाहनों के लिए बंद हो गई है। मनाली-केलांग मार्ग बहाल होने से फोर बाई फोर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई थी। 2 सप्ताह बाद जिला मुख्यालय केलांग में बुधवार को रोजमर्रा का सामान भी पहुंचा लेकिन घाटी में एक बार फिर हिमपात का क्रम शुरू होने से घाटी के लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। 

CM सुक्खू ने बागियों पर साधा निशाना, बोले-धोखा देने वालों को कभी माफ नहीं करेगी जनता
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक बार फिर कांग्रेस के बागी विधायकों पर जुबानी हमला बोला है। शिलाई में जनसभा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी को धोखा देने के बाद कांग्रेस के बागी विधायकों को डर सता रहा है। पहले ये विधायक 9 दिन पंचकूला के फाइव स्टार होटल में रुकते हैं फिर यहां से भागकर अपने पाप धोने के लिए हरिद्वार जाते हैं लेकिन वहां गंगा मैय्या भी इन्हें बोलती होंगी कि मेरे पास अपने पाप मत धोएं। पापियों के पाप धोते-धोते मैं भी मैली हो गई हूं और तुम तो महापापी हो। 

अनुराग ठाकुर हमीरपुर व सुरेश कश्यप शिमला से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की तरफ से जारी की गई 72 प्रत्याशियों की सूची में हिमाचल प्रदेश से 2 प्रत्याशियों के नामों पर भी मुहर लग गई है। इसके तहत केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर लगातार 5वीं बार हमीरपुर और सुरेश कश्यप लगातार दूसरी बार शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। 

JOA IT-817 को लेकर बड़ा फैसला, सचिवालय में भरे जाएंगे लिपिकों के इतने पद
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह की अध्यक्षता में आयाजित मंत्रिमंडल की बैठक में जेओए (आईटी) पोस्ट कोड-817 के चयन पर निर्णय लेने के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उपसमिति की सिफारिशों को मंजूरी प्रदान की और हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को परिणामों की घोषणा प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए अधिकृत करने का निर्णय लिया गया। 

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना की अधिसूचना जारी
प्रदेश सरकार की ओर से राज्य की 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत 1500 रुपए प्रतिमाह राशि देने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत उन महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिलेगा, जिनके घरों से सरकारी सेवा में किसी भी तरह से लोग जुडे़ हैं या परिवार से कोई पैंशनधारक हैं। 

कांग्रेस के 3 बागियों के हलके के SDM बदले, जानिए सरकार ने कहां किया तैनात
राज्य सरकार ने कांग्रेस के 3 बागियों राजेंद्र राणा, इंद्रदत्त लखनपाल और चैतन्य शर्मा के क्षेत्र के एसडीएम बदल दिए हैं। इससे पहले सरकार की तरफ से कांग्रेस के बागी सुधीर शर्मा एवं देवेंद्र भुट्टो के क्षेत्र के एसडीएम बदले गए थे। राज्य सरकार की तरफ से जारी ताजा तबादला आदेशों के अनुसार 7 एचएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। 

शाहपुर से कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया मुख्य सचेतक नियुक्त
शाहपुर से कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया को सरकार ने मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। उनको कैबिनेट मंत्री के बराबर सुविधाएं मिलेंगी। विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा की तरफ से इस आशय संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस तरह सरकारी स्तर पर नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। 

शिवधाम मंडी के निर्माण पर खर्च होंगे 33.44 करोड़ रुपए, जल्द होंगे टैंडर : आरएस बाली
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम शिवधाम मंडी के निर्माण के साथ राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ और होटल होलीडे होम को रेनोवेट करवाने जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं सहित पर्यटकों को हाईटैक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए मैगा रेनोवेशन कार्य शुरू किया जाएगा। प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने बुधवार को आयोजित प्रैस वार्ता में कहा कि मंडी में शिवधाम का काम 33 करोड़ 44 लाख रुपए से पूरा किया जाएगा। 

प्रदेश में अवैध खनन पर रोक लगाएगी नई खनिज नीति, राजस्व के बढ़ेंगे स्त्रोत
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में नई खनिज नीति से जहां अवैध खनन पर रोक लगेगी, वहीं राजस्व के स्त्रोत बढ़ेंगे और वैज्ञानिक ढंग के खनन करने से रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के संसाधनों की रक्षा करने और पर्यावरण अनुकूल एवं वैज्ञानिक तरीके से खनिज संसाधनों का दोहन करने के लिए अनेक कदम उठाए है।

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जारी किया TGT बैचवाइज भर्ती का रिजल्ट, 1022 उम्मीदवार उत्तीर्ण
प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने टीजीटी बैचवाइज भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके तहत विभाग ने टीजीटी एक्स सर्विसमैन कोटा, खेल सहित डल्ब्यूईएक्सएम कोटा के तहत 1022 उम्मीदवारों को उत्तीर्ण घोषित किया है। विभाग ने बीते वर्ष अक्तूबर और नवम्बर महीने में इसके लिए काऊंसलिंग करवाई थी, जिसका रिजल्ट बुधवार को जारी किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News