नए वित्त वर्ष के पहले ही सप्ताह में 1000 करोड़ का कर्ज लेगी हिमाचल सरकार

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2024 - 11:07 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): 1 अप्रैल, 2024 से शुरू होने जा रहे नए वित्तीय वर्ष 2024-25 के पहले ही सप्ताह में राज्य सरकार 1000 करोड़ रुपए कर्ज लेने जा रही है। इसके लिए नीलामी प्रक्रिया 2 अप्रैल को पूरी कर ली जाएगी तथा सरकारी कोष में 3 अप्रैल को राशि जमा हो जाएगी। यह कर्ज 20 वर्ष की अवधि के लिए लिया जाएगा, जिसको सरकार 3 अप्रैल, 2044 को वापस लौटाएगी। इससे पहले राज्य सरकार इस महीने 1100 करोड़ रुपए और 672 करोड़ रुपए कर्ज ले चुकी है। ऐसे में राज्य सरकार ने इस वित्त वर्ष में करीब 8372 करोड़ रुपए ऋण लिया। इस राशि को लेने के बाद प्रदेश सरकार पर कर्ज राशि बढ़कर करीब 82362 करोड़ रुपए हो जाएगी। ऐसे में अब प्रदेश में पैदा होने वाले हर बच्चे पर करीब 103000 रुपए कर्ज है, जबकि भाजपा सरकार के सत्ता में आने से पहले प्रति व्यक्ति कर्ज 76630 रुपए था।

62421 करोड़ के बजट पर 1 अप्रैल से होगा अमल, अधिसूचना जारी
वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के 62421 करोड़ रुपए के बजट पर 1 अप्रैल, 2024 से अमल होगा। इसे लेकर सरकारी स्तर पर अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें से सरकार ने बजट में की गई जिन घोषणा से संबंधित निर्णय लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले ले लिए, उस पर अमल शुरू हो जाएगा, साथ ही सरकार की तरफ से प्रतिबद्ध देनदारियों पर पहले की तरह बजट से राशि को खर्च किया जा सकेगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News