राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा स्थगित

punjabkesari.in Monday, Apr 15, 2024 - 09:49 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला दौरे को लेकर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति सचिवालय में आयोजित बैठक में अब संभावित कार्यक्रम 6 से 10 मई तक के लिए प्रस्तावित हुआ है। दौरे को लेकर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। इससे पहले 30 अप्रैल से 5 मई तक के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रस्तावित कार्यक्रम आया था। अब ऐसा माना जा रहा है कि राष्ट्रपति मई माह के पहले सप्ताह के अंत में प्रदेश आ सकती हैं, लेकिन अंतिम निर्णय लिया जाना शेष है। राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे को लेकर छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास में उच्च स्तरीय बैठक हो चुकी है। इसी तरह से सोमवार को राष्ट्रपति सचिवालय में दूसरी बैठक आयोजित हुई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News