हिमाचल सरकार फिर लेगी 672 करोड़ का कर्ज, 26 मार्च को कोष में जमा होगी राशि

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2024 - 11:10 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): हिमाचल प्रदेश सरकार मार्च माह में दूसरी बार कर्ज लेने जा रही है। इसके तहत सरकार ने प्रतिबद्ध दायित्वों के निर्वहन के लिए 672 करोड़ रुपए कर्ज लेने का निर्णय लिया है। इसके लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है, जिसके बाद सरकार ने ऋण के लिए आवेदन किया है। ऋण की यह राशि सरकारी कोष में 26 मार्च तक जमा हो जाएगी। सरकार ने इससे पहले इसी महीने 1100 करोड़ रुपए कर्ज लेने के लिए आवेदन किया था। सरकार को 672 करोड़ रुपए का ऋण 15 वर्ष की अवधि के भीतर वापस लौटाना होगा। 

जानकारी के अनुसार इस वर्ष अब तक सरकार 7700 करोड़ रुपए का ऋण ले चुकी है, जिसमें 672 करोड़ रुपए और जुड़ जाएंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार पर इस समय कर्ज राशि बढ़कर करीब 81,362 करोड़ रुपए हो जाएगी। ऐसे में अब प्रदेश में पैदा होने वाले हर बच्चे पर 1,02,818 रुपए से अधिक का कर्ज है जबकि भाजपा सरकार के सत्ता में आने से पहले प्रति व्यक्ति कर्ज 76,630 रुपए था।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News