हिमाचल में अब यूनिवर्सल कार्टन से होगी सेब की बिक्री, अधिसूचना जारी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 24, 2024 - 05:27 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): हिमाचल प्रदेश में अब सेब यूनिवर्सल कार्टन में बिकेगा। इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार सभी ग्रेड का सेब 20 किलो की पैकिंग के तहत बिकेगा। इस तरह सेब के स्टैंडर्ड पैकिंग में बिकने से बागवानों को उचित दाम मिल सकेंगे। यह जानकारी बागवानी, राजस्व एवं जनजातीय मामलों के मंत्री जगत सिंह नेगी ने पत्रकार वार्ता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से इस निर्णय की सूचना विधानसभा सत्र के दौरान दे दी गई थी। यूनिवर्सल कार्टन के आने से अन्य तरह की पैकिंग मान्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पहले सेब की पैकिंग अलग-अलग होने से बागवानों को नुक्सान होता था। पिछली बार इसको इसलिए लागू नहीं किया जा सका, क्योंकि बागवानों के पास पुराना टैलिस्कोपिक कार्टन पड़ा हुआ था। नए कार्टन को बनाने के लिए कई प्राइवेट फर्म लगी हैं, जिससे बंपर पैदावार होने पर भी किसी तरह की कमी नहीं आएगी। यदि किसी कारणवश कार्टन की कमी आती है तो सरकार उस स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का सेब बाहर की मंडियों में इसी पैकिंग के तहत बिकेगा। यूनिवर्सटल कार्टन को लेकर कृषि एवं बागवानी विभाग के स्तर पर निरंतर बैठकों का दौर चला रहा, जिसके बाद सचिव कृषि की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
PunjabKesari

प्रदेश की आर्थिकी में सेब का 5000 करोड़ रुपए योगदान 
हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी में सेब का योगदान 5000 करोड़ रुपए का है। ऐसे में प्रदेश में लंबे समय से यूनिवर्सल कार्टन को लागू करने की मांग उठ रही थी ताकि बागवानों को सेब का उचित दाम मिल सके।

सेब पैकिंग को लेकर मापदंड तय

 ग्रेड  सेब भार (ग्राम)  प्रति ट्रे सेब  बॉक्स में सेब  अनुमानित भार
 एक्स्ट्रा लार्ज  221-280  20  80  20 (किलोग्राम)
 लार्ज  181-220  20  100  20 (किलोग्राम)
 मीडियम  141-180  25  125  20.125 (किलोग्राम)
 स्मॉल  127-140  30  150  20.25 (किलोग्राम)
 एक्सट्रा स्माॅल  111-126  35  175  20.75 (किलोग्राम)
 पितु  90-110  40  200  20 (किलोग्राम)

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News