हिमाचल उप चुनाव : भाजपा ने भी जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

punjabkesari.in Saturday, Oct 09, 2021 - 01:18 PM (IST)

शिमला : हिमालच प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को सत्ता के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। प्रदेश में दोनों ही पार्टियां कांग्रेस और भाजपा चुनावों में जीत दर्ज करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने के साथ ही पार्टियों के प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों के नाम सामने आ गए है। शुक्रवार को जहां कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी वहीं शनिवार को भाजपा के स्टार प्रचारकों के नाम सामने आ गए हैं। भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार सुरेश कश्यप, सीएम जयराम ठाकुर, अनुराग ठाकुर, शांता कुमार, प्रेमकुमार धूमल, अविनाश राय खन्ना, संजय टंडन, महेंद्र सिंह ठाकुर, सुरेश भारद्वाज, वीरेंद्र कंवर, बिक्रमसिंह ठाकुर, गोविंद सिंह ठाकुर, राजीव सैहजल, सुखराम चौधरी, राकेश पठानिया, राजीव बिंदल, इंदू गोस्वामी, त्रिलोक जमवाल, त्रिलोक कपूर, राकेश जमवाल उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News