बीड़ से वाया भवारना-बारी-ढाटी-चंडीगढ़-दिल्ली बस सेवा शुरू, चलाह में पहली बार पहुंची सरकारी बस

punjabkesari.in Saturday, Jul 09, 2022 - 07:43 PM (IST)

पालमपुर (पांजला): विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह ने शनिवार को बामियाल में बीड़ से वाया भवारना, बारी, ढाटी, संहू, चूला, बैरघट, सुजानपुर, नादौन, ऊना, चंडीगढ़, दिल्ली बस सेवा और चलाह में थुरल से चलाह, डगेरा स्थानीय बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुंभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि लंबी दूरी की बस सुविधा आरंभ होने से मौल घाटी सहित दर्जनों पंचायतों के लोगों को लाभ होगा।उन्होंने कहा कि हाल ही में थुरल से चलाह डगेरा को सड़क सुविधा से जोड़ा गया था।

उधर, इलाके के लोगों ने बताया कि उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। इससे पहले विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने ग्राम पंचायत भौरा में 3 लाख से निर्मित वर्षालय, 5 लाख से निर्मित सामुदायिक सेवा केंद्र भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने भौरा में पेयजल टैंक के निर्माण कार्य भूमिपूजन भी किया। इसके बाद जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिन्जो आबे के निधन पर शोक व्यक्त कर अपनी संवेदना  प्रकट की। कार्यक्रम में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय शिन्जो आबे निधन पर दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन में तप्पा, भौरा, ठंडोल और मलाहू के लिये 465 लाख से पेयजल योजना बनाई जा रही है। इस योजना में हर घर में नल लगाने के साथ साथ नई पाइप लाइन डाली जाएगी।

कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री राहत कोष और ऐच्छिक निधि से 118 लाभार्थियों को लगभग 10 लाख से अधिक राशि  राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने सामुदायिक भवन के शेष कार्य के लिए भवन निर्माण को 5 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों को 21 हजार तथा दो महिला मंडलो को 11-11 हजार देने की घोषणा की। उन्होंने इलाके की सभी मांगों को प्राथमिकता पर हल करने का आश्वासन दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News