पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखवीर बादल पहुंचे मां चिंतपूर्णी के दरबार
punjabkesari.in Thursday, Oct 07, 2021 - 03:22 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा) : शारदीय नवरात्रों के पहले दिन दोपहर को पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखवीर सिंह बादल मां चिंतपूर्णी का आशीर्वाद लेने मां के दरबार में पहुंचे। चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी संजीव कालिया ने सुखबीर बादल की विधिवत रूप से मां के चरणों में हाजरी लगवाई। मुख्य पुजारी संजीव कालिया ने मां की चुनरी और चित्र उन्हें भेंट स्वरूप दिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर का अवलोकन भी किया। वहीं सुखबीर बादल ने पंजाब की उन्नति और तरक्की के लिए मां के चरणों में अरदास करने की बात भी कही।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने वीरवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचकर शीश नवाया और मां की पावन पिंडी के दर्शन किए। इस दौरान चिंतपूर्णी पहुंचे सुखबीर बादल की पूजा-अर्चना मंदिर के मुख्य पुजारी संजीव कालिया ने करवाई। पूजा अर्चना के बाद सुखबीर सिंह बादल को माता की चुनरी और चित्र भी भेंट किया गया। माथा टेकने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि असजु के पहले नवरात्रे पर अपने सहयोगियों के साथ वह पंजाब की उन्नति और खुशहाली की अरदास करने के लिए आज माँ के चरणों में हाजरी लगवाने के लिए आए है। उन्होंने कहा कि आज जो किसान अपने हक के लिए सड़कों पर है उनकी माता रानी से यही अरदास है कि किसानों के इस संघर्ष में उनकी जीत हो ओर जो ये काले कानून बनाए गए है ये केंद्र सरकार वापिस ले।