भाजपा को झटका, पूर्व पार्षद मनोज कुठियाला ने थामा कांग्रेस का दामन

punjabkesari.in Friday, Jul 15, 2022 - 09:49 PM (IST)

शिमला (राक्टा): आगामी विधानसभा और शिमला नगर निगम चुनाव की तैयारियों में जुटे विपक्षी दल कांग्रेस की सत्ताधारी दल भाजपा में सेंधमारी जारी है। इसी कड़ी में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष खीमी राम के बाद भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य एवं जाखू वार्ड के पूर्व पार्षद मनोज कुठियाला ने शुक्रवार को अपनी धर्मपत्नी शोभा कुठियाला सहित 60 समर्थकों के साथ होलीलॉज में कांग्रेस में दामन थाम लिया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सभी को पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। प्रतिभा सिंह ने पूर्व पार्षद के कांग्रेस में शामिल होने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि उनको पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का परिवार बढ़ रहा है।

पार्टी की जीत के लिए करना है कार्य : प्रतिभा सिंह
प्रतिभा सिंह ने कहा कि नगर निगम शिमला के बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी को अभी से एकजुट होकर मैदान में उतरना है और पार्टी की जीत के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और नेता अपनी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, उससे आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। इस दौरान विधायक विक्रमादित्य सिंह, महिंद्र चौहान, जितेंद्र चौधरी, आदर्श सूद, सुशांत कपरेट, वेद प्रकाश शर्मा, मनोज कुमार, अतुल गौतम, हरीश जनारथा, दिनेश चौधरी, नीरज बक्शी, गुलाब सिंह ठाकुर, जितेंद्र शर्मा के अतिरिक्त पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रदेश के विकास में कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान
कांग्रेस में शामिल होने के बाद मनोज कुठियाला ने कहा कि वे पिछले 30 वर्षों से भाजपा में रहे और समर्पित होकर काम किया। 2 बार जाखू वार्ड से पार्षद भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विशेष तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह का प्रदेश के विकास में एक बहुत बड़ा योगदान रहा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News