शिकंजे में फंसा तेंदुआ, देखिए फिर क्या हुआ

punjabkesari.in Sunday, Jan 22, 2017 - 04:24 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा) : ऊना के गांव घंडावल में जंगली जानवरों से खेतों की रखवाली के लगाई गई कड़की में तेंदुआ फंस गया, जिससे गांव में दहशत फ़ैल गई। बताया जा रहा है कि यहां एक किसान ने जंगली जानवरों से परेशान होकर अपने खेतों में कड़ाकी लगा रखी थी। जब स्थानीय लोगों ने एकाएक तेंदुए की गुर्राहट की आवाज सुनी तो वो घबरा गए, लेकिन जब काफी देर तक आवाजें आती रही तो ग्रामीणों ने हिम्मत कर आगे बढ़कर देखा, स्थानीय लोगों ने तुरन्त इसकी सुचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को बेहोश कर कड़ाकी से आजाद करवाया और तेंदुए को पिंजरे में डालकर विभाग की टीम उसे ले गई। तेंदुए को होश में आने के बाद किसी अज्ञात स्थान पर छोड़ा जाएगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News