हमीरपुर: महारल में गेहूं काट रही महिला के पीछे भागा तेंदुआ

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2024 - 07:25 PM (IST)

बिझड़ी (सुभाष): हमीरपुर जिले के विकास खंड बिझड़ी के महारल क्षेत्र में इन दिनों तेंदुए ने लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। दिन के समय भी लोग और विशेषकर स्कूली बच्चे अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे के करीब जब एक महिला अपने खेतों में गेहूं काट रही थी तो अचानक नाले से आवाज आई, जैसे ही महिला ने उस तरफ देखा तो तेंदुआ उसके पीछे दौड़ पड़ा। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हुए, जिस पर तेंदुआ भाग गया। लोगों का कहना है कि इस तेंदुए को कई दिनों से आसपास के इलाकों में देखा जा रहा है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News