मां शूलिनी के दर्शनों को उमड़ा भक्तों का सैलाब, CM जयराम ने की पुष्प वर्षा (Watch Pics)

punjabkesari.in Friday, Jun 22, 2018 - 08:47 PM (IST)

सोलन (चिनमय/नरेश): सोलन की आराध्य देवी मां शूलिनी के घर से निकलने के साथ ही शूलिनी मेला शुरू हुआ। माता शूलिनी के मंदिर से निकलने के साथ ही पूरा इलाका जयकारों से गूंज उठा। लाखों लोगों ने शूलिनी माता के दर्शन किए। इसके बाद पुरानी कचहरी में माता की पालकी का स्वागत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. राजीव सहजल व विधायक धनीराम शांडिल उपस्थित रहे।
PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने मां शूलिनी की पालकी पर की पुष्प वर्षा
मुख्यमंत्री ने चौक बाजार से मां शूलिनी की पालकी पर पुष्प वर्षा की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने ठोडो मैदान में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का उद्घाटन करना था लेकिन वह इस कार्यक्रम में नहीं गए। उनका यहां जाने का कार्यक्रम रद्द हो गया। पूरे शहर से होकर देर रात मां शूलिनी अपनी बहन के घर गंज बाजार स्थित दुर्गा माता मंदिर पहुंचीं। माता शूलिनी के दर्शनों के लिए सोलन व आसपास के लोगों के अलावा दूर-दूर से लोग यहां पर पहुंचे हुए थे।
PunjabKesari

2 बहनों के मिलन का प्रतीक है शूलिनी मेला    
आप को बता दें कि शूलिनी मां सोलनवासियों की अधिष्टात्री देवी हैं और आज के दिन वह अपने मंदिर से निकल कर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा में शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए अपनी बहन दुर्गा मां से मिलने जाती हंै। इस दौरान शहरवासी ढोल-नगाड़ों की थाप पर मां शूलिनी का स्वागत करते हैं तथा जगह-जगह भंडारे करते हैं। मां शूलिनी तीन दिनों तक अपनी बहन के साथ रहती हैं। रविवार को वह गाजे-बाजे के साथ फिर अपने मंदिर को वापस आती हैं।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News